फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   125 market and association officials will elect the president of Chandigarh Trade Board.

Chandigarh News: 125 बाजार और एसोसिएशन के पदाधिकारी चुनेंगे चंडीगढ़ व्यापार मंडल का अध्यक्ष

Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
125 market and association officials will elect the president of Chandigarh Trade Board.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के चुनाव पर इस बार 383 सदस्य मतदान करेंगे। शहर के 125 मार्केट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चुनाव में वोटर बनाया है। मौजूदा अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी की ली गई हैं। 2 मार्च को चुनाव होगा। इसमें शहर के 80 बाजार और 25 पेड एसोसिएशन के लोग वोट डालेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें अनिल बोरा और संजीव चड्ढा शामिल है। इन दोनों के बीच में इस बार लड़ाई है। व्यापार मंडल का चुनाव हर दो साल के अंतराल पर होता है। एक व्यक्ति अधिकतम दो बार अध्यक्ष बन सकता है। ऐसे में देखा जाए तो चार साल तक कोई भी व्यक्ति अधिकतम अध्यक्ष का पद संभाल सकता है। मौजूदा अध्यक्ष का दो कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में इस बार व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष मिलना तय है।
विज्ञापन



व्यापारियों का सबसे प्रतिष्ठित चुनाव होता है

चंडीगढ़ व्यापार मंडल का चुनाव सबसे प्रतिष्ठित चुनाव होता है। इस संगठन से जुड़े लोग ही श्रम विभाग, टॉउन वेंडिंग कमेटी, फूड कमेटी, सीजेएसटी और एसजेएसटी की तरफ से कठित समितियों में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में पूरे शहर के कारोबारियों की नजर इस चुनाव पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम तक आ जाएगा रिजल्ट :



चुनाव दो मार्च को शाम 5 बजे तक चलेगा। उसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव पदाधिकारियों का कहना है कि शाम 6 बजे तक रिजल्ट आ जाएगा। चुनाव सेक्टर-21 के कम्युनिटी सेंटर में होगा।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article