फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   122 Kindergartens of Yamunanagar, zero enrollment in 58 schools in first class.

Chandigarh News: यमुनानगर की 122 बालवाटिका, प्रथम कक्षा में 58 विद्यालयों में शून्य नामांकन

Tue, 21 May 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
122 Kindergartens of Yamunanagar, zero enrollment in 58 schools in first class.
बाल वाटिका में शून्य नामांकन पर मौलिक शिक्षा निदेशक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


मौलिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेशभर से तलब की रिपोर्ट, कारण बताओ नोटिस होगा जारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए किए गए प्रवेश उत्सव का भी अधिक असर नहीं दिख रहा है। काम चलाऊ अभियान चलाने से यमुनानगर में 122 बाल वाटिकाओं में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। इतना ही नहीं 58 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें प्रथम कक्षा में किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं हुआ है और 34 स्कूलों में 10 से कम विद्यार्थियों की संख्या रही है। दाखिले नहीं बढ़ने से नाराज मौलिक शिक्षा निदेशक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही डीईईओ को फटकार लगाते हुए ऐसे सभी स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 27 मई तक डीईईओ को रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में घट रहे दाखिला ग्राफ को बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव मनाया गया। शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल तक लाने का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन शिक्षकों की ओर से अभियान को लेकर खानापूर्ति की गई है। इसका असर ये रहा कि बाल वाटिका में दाखिलों की संख्या नहीं बढ़ी। मौलिक शिक्षा निदेशक ने यमुनानगर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर बाल वाटिका, पहली कक्षा और 10 से कम बच्चों के पंजीकरण की रिपोर्ट तलब की है। यही नहीं निदेशक ने स्पष्ट हिदायत दी है कि तमाम ऐसे स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए, जिनकी प्रवेश उत्सव रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed