{"_id":"67f7cceb2adc4159c50e8470","slug":"120-posts-of-homeopathic-doctors-approved-in-the-state-recruitment-will-be-done-soon-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-679749-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सकों के 120 पद स्वीकृत, जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सकों के 120 पद स्वीकृत, जल्द होगी भर्ती
विज्ञापन
अंबाला में होम्योपैथी कॉलेज के निर्माण के लिए और 55.85 लाख रुपये मंजूर
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर पंचकूला में होगा कार्यक्रम
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 120 पदों पर होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अतिरिक्त होम्योपैथिक चिकित्सा की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अंबाला के चांदपुरा में निर्माणाधीन होम्योपैथिक कॉलेज के लिए और 55.85 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस कॉलेज का वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान निर्माण पूरा हो जाएगा।
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर वीरवार को पंचकूला के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल पार्ट-2, सेक्टर-20 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष विभाग के महानिदेशक आईएएस संजीव वर्मा ने यह जानकारी दी। महानिदेशक ने प्रदेश में नवनियुक्त 530 आयुष चिकित्सा अधिकारियों से आह्नान किया कि वे दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं प्रदान करें, ताकि जनमानस को आयुष की सुविधाओं का लाभ मिल सके। मौके पर डाॅ. दिलीप मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।