फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 year old girl died due to attacks by dogs

पंजाब के खन्ना में खूंखार कुत्तों का आतंक, 12 साल की बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला

Thu, 20 Feb 2020 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Feb 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
12 year old girl died due to attacks by dogs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

खूंखार कुत्तों ने समराला के नजदीकी गांव नौलड़ी खुर्द में एक 12 वर्षीय बच्ची सिमरन को नोच-नोचकर मार डाला। खूंखार कुत्तों ने बच्ची को इतनी बुरी तरह नोचा कि कुछ घंटों बाद ही बच्ची की मौत हो गई। कुत्तों ने जिस बच्ची को नोचा है वह प्रवासी मजदूर परिवार से है। जानकारी देते हुए बच्ची के पिता जुगल ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और पिछले 8 वर्षों से गांव नौलड़ी में सुखदेव सिंह की मोटर पर रह रहा है। 

विज्ञापन


उसकी बेटी सिमरन (12) गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ती थी। मंगलवार को शाम वह खेत से घर के लिए आलू लाने के लिए गई थी। जब काफी समय निकल जाने के बाद भी वह घर नहीं आई तो हम सब उसे देखने के लिए खेत की तरफ गए। रास्ते में लोगों से पूछा तो कुछ लोगों ने बताया कि एक ओर खेतों में कुत्ते काफी देर से शोर मचा रहे थे।
विज्ञापन


वह दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि सिमरन खेत में लहूलुहान पड़ी थी और अंतिम सांसे गिन रही है। उसके सिर और गले का काफी हिस्सा कुत्ते नोचकर खा चुके थे। इसके कुछ देर बाद ही सिमरन ने परिवार के सामने दम तोड़ दिया। बुधवार को सुबह सिमरन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही खन्ना के नजदीकी गांव बाहोमाजरा में लावारिस कुत्तों ने 4 वर्षीय बच्चे को बहुत बुरी तरह नोच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed