12 को मेयर चुनाव, 7 जनवरी तक भर सकते हैं नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए डीसी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। 12 जनवरी को चुनाव की तारीख घोषित की गई है। डीसी अजीत बाला जी जोशी का कहना है कि 7 जनवरी तक नामांकन भरा जा सकता है।
इसके साथ ही अब दावेदारों ने उम्मीदवार बनने के लिए जोर अजामाइश शुरू कर दी है। भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा से पहले सभी पार्टी पार्षदों की भी राय लेगी, हालांकि टंडन गुट आशा जसवाल को ही उम्मीदवार बनवाना चाहता है।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी आशा जसवाल के नाम पर हाईकमान को मना चुके हैं लेकिन इसके बावजूद सांसद किरण खेर हीरा नेगी को उम्मीदवार बनाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। पूर्व मेयर राज बाला मलिक के लिए भी हरियाणा के मंत्री लाबिंग कर रहे हैं। अंतिम फैसला पार्षदों की राय लेने के बाद ही किया जाएगा।
पहले आमने-सामने लड़े अब पार्टी में उम्मीदवार बनने के लिए
पूर्व मेयर राज बाला मलिक को इससे पहले भी मेयर का अनुभव है। लेकिन उस समय वह कांग्रेस में शामिल थीं। जबकि उस समय भी भाजपा ने आशा जसवाल को ही मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था।
कांग्रेस भी उतारेगी उम्मीदवार मैदान में
लेकिन राज बाला मलिक ने उन्हें मनोनीत पार्षदों के समर्थन से हरा दिया था। लेकिन अब इन दोनो के बीच मुकाबला पार्टी के भीतर उम्मीदवार बनने के लिए हो रहा है। राज बाला मलिक और आशा जसवाल को उम्मीदवार बनाने के लिए पार्षदों में भी गुटबाजी पैदा हो रही है। ऐसे में पार्टी को भी यह डर सता रहा है कि पार्षदों की बैठक में कहीं गुटबाजी खुलकर सामने न आ जाए। साल 2011 में राज बाला मलिक मेयर बनी थीं।
कांग्रेस भी उतारेगी उम्मीदवार मैदान में
हालांकि भाजपा के पास मेयर बनवाने के लिए पूरा समर्थन है। मनोनीत पार्षदों की वोट भी भाजपा को ही मिलेगा। लेकिन कांग्रेस अपने चार पार्षदों के दम पर गुरबख्श रावत को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाने जा रही है। पहला साल मेयर की कुर्सी महिला के लिए रिजर्व है।
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी दर्शक दीर्घा में रहे मौजूद
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी गैर हाजिर रहे। टंडन दो दिन से शहर से बाहर हैं, जबकि पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।