फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 officers of Haryana Police selected for President Police Medal and Police Medal On Independence Day 2023

Independence day 2023: हरियाणा CID उपाधीक्षक उदय राज सिंह तंवर, SI जनक कुमारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Mon, 14 Aug 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 01:49 PM IST
सार

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
12 officers of Haryana Police selected for President Police Medal and Police Medal On Independence Day 2023
उदय राज सिंह तंवर और जनक कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन

               
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिगड़े बोल: कैथल रैली में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा-BJP को वोट देने वाले राक्षस
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल                
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव डीएसपी झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, राम पाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कांस्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकुला, वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकुला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक शामिल हैं।
डीजीपी ने दी बधाई
             
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed