{"_id":"5e878e0a8ebc3e75f5658147","slug":"12-more-home-quarantines-coming-in-contact-with-ragi-padmashree-nirmal-singh-chandigarh-news-pkl3714324160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा के संपर्क में आने वाले 12 और होम क्वारन्टीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा के संपर्क में आने वाले 12 और होम क्वारन्टीन
Sat, 04 Apr 2020 02:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
अमृतसर में दरबार साहिब के रागी पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना से मौत के बाद चंडीगढ़ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा। दूसरे दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले 12 और लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
इसके अलावा दिनभर में शहर के अलग-अलग इलाकों से 17 और लोगों को क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा जमात से लौटे 12 और लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे दिन में कुल 41 लोगों को होम क्वारंटीन किया। अब तक शहर में कुल 1344 लोग होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं।
बता दें कि पद्मश्री रागी निर्मल सिंह बीते 19 मार्च को सेक्टर-27 की एक कोठी में आयोजित समागम में शामिल हुए थे। कोरोना से उनकी मौत के बाद यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले 86 लोगों को वीरवार को ही होम क्वारंटीन कर दिया था। इनमें सेक्टर 27, 18, 23, 33 व 36 के लोग शामिल थे जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को टीम ने जानकारी मिलने पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सेक्टर 18, 33, 36, 49 और 11 के 12 और लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर से 17 और लोगों को शुक्रवार को क्वारंटीन किया गया। नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम लगातार लोगों के घर जाकर होम क्वारंटीन कर रही है। वहीं जिन लोगों का होम क्वारंटीन का समय पूरा हो चुका है, उनका भी परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें अभी बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जमात से लौटकर आने वाले 12 और लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। जमात से लौटकर आने वाले लोगों की संख्या 123 हो गई है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले वीरवार को जमात से लौटे 111 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। ज्यादातर लोग मनीमाजरा, रामदरबार, मौलीजागरां, विकासनगर के हैं। नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि एहतियात के तौर पर बाहर से आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर रहे हैं। निजामुद्दीन मामले के बाद लगातार सतर्कता बरती जा रही है।