फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 member delegation leaves for Pakistan via Attari road border

12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्री ननकाना साहिब को रवाना, श्री कटासराज की यात्रा पर गए 24 तीर्थयात्री

Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
12 member delegation leaves for Pakistan via Attari road border
12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गए। यह प्रतिनिधिमंडल गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में साका श्री ननकाना साहिब के शहीदों की याद में आयोजित एक धार्मिक समागम में भाग लेगा। दिल्ली की संगत का एक जत्था 20 फरवरी को इस समागम में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएगा। 

विज्ञापन


वाघा सीमा पहुंचने पर पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह, ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव तारिक वजीर सहित कई गणमान्य सिखों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पाकिस्तान रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह साका श्री ननकाना साहिब के शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करने के बाद अन्य गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए भी जाएंगे। 
विज्ञापन


साका श्री ननकाना साहिब 1921 में सिख इतिहास का लिखा वह सुनहरा पन्ना है, जिसने गुरुद्वारा साहिबान को आजाद  कराने के लिए सिखों ने शहादत दी थी। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व यहां की सिख संगत इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जब पूछा गया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक विशेष कर सिखों की सुरक्षा को लेकर क्या वह स्थानीय प्रशासन से बात करेंगे। इस पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकों में एक भय है। कोई भी देश हो, जहां अल्पसंख्यक हैं, उनमें असुरक्षा की भावना बनी रहती है। ऐसी भावना पाकिस्तान व हिंदुस्तान में भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 member delegation leaves for Pakistan via Attari road border
कटासराज रवाना हुए 24 तीर्थयात्री 

कार्यक्रम के दौरान कोई पाकिस्तानी अधिकारी या नेता मिला तो वह कोशिश करेंगे कि वहां बसे सिखों की सुरक्षा को लेकर बातचीत की जाए। अल्पसंख्यकों के हितों की बात जरूर की जाएगी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री रूडी साहिब व गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब लाहौर के दर्शन भी करेंगे। वह वफद के साथ 25 फरवरी को वापस वतन लौटेंगे।

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कटासराज रवाना हुए 24 तीर्थ यात्री 
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाकिस्तान के चकवाल में स्थित हिंदू तीर्थस्थल कटासराज में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने 24 हिंदू तीर्थ यात्रियों का एक शिष्टमंडल अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना हो गया। हर हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्री दुर्ग्याणा तीर्थ से अटारी सड़क सीमा की तरफ रवाना हुए, इन यात्रियों की अगुवाई प्रतिनिधि सभा पंजाब के मुखिया सुनील खन्ना कर रहे हैं। 

सभी श्रद्धालुओं के हाथ में लाल रंग की ध्वजा भी थी। इस जत्थे में एक सिख भी शामिल था। कटासराज जा रही लखनऊ निवासी अलका रानी सिंह ने बताया कि वह पहली बार कटासराज जा रहीं हैं। वहां के हालत कैसे भी हो बाबा भोले के दर्शन के लिए कटासराज जाने के लिए उनके भीतर कोई भी डर नहीं है। बाबा भोले ही उनके रक्षक हैं। 

दिल्ली से आए एक यात्री आरती पंथ ने बताया की कटासराज यात्रा के लिए पाकिस्तान सरकार ने 200 हिंदुओं के लिए वीजा जारी किया था। इससे पहले श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने यात्रियों को सम्मनित किया। कटासराज जाने के लिए देश के अलग-अलग स्थानों से यात्री मंगलवार को ही श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंचने शुरू हो गए थे। तीर्थ के प्रबंधकों ने इन यात्रियों के रात ठहरने व भोजन की भी व्यवस्था की थी। सात दिन के बाद यह जत्था लौट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed