{"_id":"6a88ba3a3608ca01cf00734f","slug":"12-listed-vendors-provided-information-on-solar-systems-while-banks-explained-loan-facilities-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1102877-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 12 सूचीबद्ध वेंडरों ने दी सोलर सिस्टम की जानकारी, बैंकों ने लोन सुविधाएं समझाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 12 सूचीबद्ध वेंडरों ने दी सोलर सिस्टम की जानकारी, बैंकों ने लोन सुविधाएं समझाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) ने शुक्रवार को धनास में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कैंप लगाया। इसमें लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट के फायदे, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की जानकारी दी गई। नगर पार्षद सतिंदर सिद्धू और क्षेत्र के मंदिर-गुरुद्वारा प्रबंधक भी मौजूद रहे।
क्रेस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने अधिकारियों के साथ लोगों को सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। 12 सूचीबद्ध वेंडरों ने विभिन्न सोलर सिस्टम और स्थापना विकल्पों के बारे में बताया। पंजाब एंड सिंध बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने लोन सुविधाओं की जानकारी दी। लोगों ने लागत, सब्सिडी और जीपीए पर बनी संपत्तियों पर योजना का लाभ मिलने से जुड़े सवाल पूछे।