फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 lakh cheated in the name of sending to Canada

Chandigarh News: कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे

Tue, 13 Jun 2023 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
12 lakh cheated in the name of sending to Canada
मोहाली। गांव बल्लोमाजरा निवासी एक व्यक्ति को परिवार सहित कनाडा भेजने के नाम पर पौने बारह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान सुखराज कौर पायल वासी खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कीरत सिंह वासी गांव बल्लोमाजरा ने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसका संपर्क उक्त आरोपी से हुआ और उसने उनसे परिवार समेत कनाडा भेजने के लिए पौने बारह लाख रुपये लिए। इसके बाद भी उसने न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। उसने जब उससे इस बारे में पूछा तो वह जल्द ही काम करने की बात कहती रही लेकिन काफी दिन तक काम न होने के बाद उसने पैसे मांगे तो वह टाल मटोल करती रही। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। चेकिंग एंटी ट्रैफिक यूनिट ने कर रिपोर्ट डीएसपी साइबर क्राइम को सौंपी। उन्होंने इसकी दोबारा जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को दी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed