फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 deaths and 9204 tested positive for covid 19 in Haryana

कोरोना वायरस: हरियाणा में सवा छह माह बाद एक दिन में 12 मौतें, 9204 नए संक्रमित मिले

Mon, 17 Jan 2022 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 11:56 PM IST
सार

हरियाणा में रोजाना संक्रमण के मामले 10 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। सोमवार को प्रदेश में 9204 पॉजटिव मिले हैं। वहीं 12 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
12 deaths and 9204 tested positive for covid 19 in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में सवा छह माह के बाद पहली बार एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक चार मौतें करनाल, गुरुग्राम, यमुनागनर 2-2, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में चार जुलाई को एक ही दिन में इतने मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 9204 नए मामले सामने आए और 5631 लोग ठीक होकर घर लौटे। संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दैनिक संक्रमण दर 22.80 रही। रिकवरी दर गिरकर 92.41 फीसदी पर पहुंच गई है। एक सप्ताह पहले यह 98 फीसदी से अधिक थी।
विज्ञापन


एनसीआर के जिलों में कोरोना पूरी तरह से कहर बरपा रहा है। प्रदेश में सक्रिय मरीज 54814 हो गए हैं। इनमें से 52610 होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना से अब तक 10116 मरीजों की जान जा चुकी है। सोमवार को कोविड जांच के लिए 32566 नमूने ही लिए जा सके। जबकि रविवार को इनकी संख्या 45 हजार से अधिक थी। खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विभाग को आदेश दे चुके हैं कि रोजाना 50 हजार लोगों के नमूने लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने केस
गुरुग्राम में 3448, फरीदाबाद में 1435, हिसार में 198, सोनीपत में 799, करनाल में 284, पानीपत 267, पंचकूला 649, अंबाला में 401, सिरसा में 110, रोहतक में 261, यमुनानगर 155, भिवानी में 75, कुरुक्षेत्र में 196, महेंद्रगढ़ में 78, जींद में 115, रेवाड़ी में 238, झज्जर में 185, फतेहाबाद में 96, कैथल में 111, पलवल 24, चरखी दादरी 53 व नूंह में 26 नए पॉजिटिव मिले हैं।

4000 हाईजीन किट के दो ट्रकों को राज्यपाल ने किया रवाना
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को कोरोना बचाव के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा तैयार की गई 4000 हाईजीन किट के दो ट्रकों को रेडक्रॉस की झंडी दिखाकर 22 जिलों के लिए रवाना किया। इस किट में साबुन, तेल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, नैपकिन आदि सफाई से संबंधित सामग्री हैं। हर जिले में 150 से लेकर 200 किटें पहुंचाई जाएंगी।

दत्तात्रेय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग व सफाई रखना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के दौरान जनता के बीच में रहकर सराहनीय कार्य किया है। कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के 6000 वॉलिंटियर जागरुकता और टीकाकरण के लिए काम कर रहे हैं।


दत्तात्रेय ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिलों में 500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी उपलब्ध करवाएं हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, रेडक्रॉस सोसायटी की वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डीआर शर्मा, संयुक्त सचिव अनिल जोशी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed