फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   110 days .. 8000 km cycling message to save world heritage

110 दिन.. 8000 किमी साइकिल चला विश्व धरोहर बचाने का संदेश

Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
110 days .. 8000 km cycling message to save world heritage
चंडीगढ़। महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद जिले के एक छोटे से गांव देवडावा से अपनी साइकिल यात्रा शुरु कर लगभग 8000 किलोमीटर का सफर तय सुनील थौरात चंडीगढ़ पहुंचे। जहां ट्राइसिटी के साइकिलप्रेमियों ने उनका स्वागत किया। सुनील औरंगाबाद से कन्याकुमारी होते हुए लद्दाख जाने की तैयारी में हैं। वह अब तक अपनी साइकिल से 10 राज्यों का सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-7 स्थित साइकिल कैफे में अन्य साइक्लिस्टों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपने इस मिशन में लोगों को साइकिल चलाने के फायदों के साथ-साथ देश की धरोहरों को बचाने का आह्वान कर रहे हैं। सुनील पेशे से औरंगाबाद के पर्यटन स्थलों में गाइड हैं। वह पिछले 110 दिनों से साइकिल पर अपना सफर तय कर रहे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग राज्यों से होते हुए वहां के लोगों को देश की सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों को बचाने का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को देश की धरोहर के बारे जागरूक करना जरूरी हैं। सुनील ने बताया कि कोरोना काल में अपने मिशन के दौरान जरूरी एतिहात बरतते हुए अपना मिशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed