फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 year old child injured in bike collision

Chandigarh News: बाइक की टक्कर से 11 साल का बच्चा घायल

Mon, 01 Jul 2024 06:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
11 year old child injured in bike collision
चंडीगढ़। विकास नगर के पास एक 11 साल का बच्चा बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौलीजागरां थाना पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी संजीत ने बताया कि उसका 11 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी विकास नगर निवासी आकाश कुमार तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आया और लापरवाही से उसके बेटे को टक्कर मार दी। इससे उनका बेटा घायल हो गया। पता चलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed