{"_id":"68d4609d775bb64c7802bb3d","slug":"11-services-of-the-social-welfare-department-went-digital-chandigarh-news-c-16-pkl1043-827802-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: समाज कल्याण विभाग की 11 सेवाएं हुईं डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: समाज कल्याण विभाग की 11 सेवाएं हुईं डिजिटल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को सामाजिक कल्याण विभाग की कई डिजिटल योजनाओं की शुरुआत की। नई डिजिटल सुविधाओं में 11 सामाजिक कल्याण योजनाओं को ऑनलाइन करना, पेंशनधारकों के लिए बेनिफिशियरी सत्यापन एप्लीकेशन (बीएसए) की शुरुआत और सचिवालय में डिजिटल कियोस्क लगाना शामिल है। इनसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी और तेजी से मिल सकेगा।
कटारिया ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम है। अब वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, विधवा, बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे जैसी श्रेणियों के लोग घर बैठे योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे कागजी काम और दफ्तरों के चक्कर खत्म होंगे और योजनाओं का लाभ जल्दी मिलेगा। बेनिफिशियरी सत्यापन एप्लीकेशन (बीएसए) के जरिए पेंशनधारक जीवन प्रमाणपत्र आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
शुरुआत में यह सुविधा कुछ केंद्रों पर होगी और आगे इसे सभी लाभार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभाग कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। सचिवालय में लगे डिजिटल कियोस्क से लोग एक ही जगह पर सभी योजनाओं की जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी तुरंत पा सकेंगे। इस मौके पर मुख्य सचिव राजीव वर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ और वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।