फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   11 rocket launchers found in Litter sack , 25 cartridges -20 bomb

कूड़े की बोरी में 11 राकेट लांचर, 25 कारतूस-20 बम, कांप गए हम

Tue, 30 Aug 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 30 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
11 rocket launchers found in Litter sack , 25 cartridges -20 bomb
कूड़े की बोरी में मिले हथियार - फोटो : Amar ujala
तरनतारन रोड पर नहर के किनारे सोमवार सुबह कूड़े वाले बोरी से 20 हैंड ग्रेनेड, 11 राकेट लांचर व 25 कारतूस बरामद किए गए। इतनी ज्यादा विस्फोटक साम्रगी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल, एसीपी प्रभज्योत सिंह विर्क सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और नहर के किनारे पूरा इलाका सील कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मौके पर डाग स्कावयड की मदद से पूरे इलाके को चेक किया गया और बम स्कवायड टीम को बुलाकर सारे विस्फोटक सुरक्षित कब्जे में ले लिए। बम कहां से आए और कैसे आए, इस संबंधी पुलिस अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। फिलहाल मामले की जांच शुरु कर दी है। बम काफी जंग खाए हुए है। इस कारण यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कबाड़ में आए हो सकते है। 
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच शुरु

11 rocket launchers found in Litter sack , 25 cartridges -20 bomb
कूड़े की बोरी में मिले हथियार - फोटो : Amar ujala
व्यक्ति की पहचान  जिला भागलपुर निवासी राजेश चक्रवती पुत्र वीना चक्रवती के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप बीमार लग रहा था। पूछताछ दौरान उसने बताया कि वह तरनतारन रोड पर लगे कूड़े के ढेर से उसे उठाकर लाया है।

नहर पर उकत बोरे को रखकर जब पानी पीने लगा तो वहां किसी ने उसके पास बम देखकर पुलिस को सूचित किया था।देर शाम को सेना अधिकारी वहां पहुंचे और जांच की लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया। पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल ने कहा कि सारे बम कब्जे में ले लिए है। आर्मी के अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। पूरे मामले संबंधी जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed