फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 policemen suspended in Pathankot Of Punjab

एसएसपी ने नाके का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

Sat, 06 Jul 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
11 policemen suspended in Pathankot Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर को पंजाब से जोड़ने वाले इंटरस्टेट नाके पर ड्यूटी में कोताही पर माधोपुर नाके के दौरान 11 पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। एसएसपी विवेकशील सोनी ने गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे नाके पर औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की डयूटी में गैर जिम्मेदार बताया। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी पठानकोट ने यह बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मियों में कुछेक स्थानीय नाके के मुलाजिम तथा शेष पुलिस लाइन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में सस्पेंशन के कुछ की घंटों में रातों-रात पुलिस कर्मचारियों को बदल दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर से वापस लौटते समय उन्होंने नाके पर चेकिंग ली। नाके में सुरक्षा को लेकर भी खामियां मिलीं, जिनसे एसएसपी काफी नाराज हुए। 
विज्ञापन


पता चला है कि एसएसपी ने सुजानपुर थाना प्रभारी अश्वनी को मौके पर बुलाया और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले एएसआई प्रतीत सिंह, एएसआई महिन्द्र सिंह, एएसआई वरिन्द्र कुमार, एएसआई हरबंस लाल, सिपाही शशिकांत, सिपाही सोहन लाल, सिपाही बसंत कुंडल, सिपाही बुड़ा सिंह, सिपाही दविन्द्र सिंह, सिपाही गुरनाम सिंह, सिपाही नवजोत सिंह को मुअत्तल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। विभाग का यह आंतरिक मामला है और इसमें आगामी कार्रवाई नियमों के तहत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed