फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 811 ETT teachers in education department

11811 ईटीटी अध्यापकों को दिवाली का तोहफा!

Mon, 06 Oct 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 811 ETT teachers in education department

पंजाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में जिला परिषद के अधीन आते 5752 स्कूलों में कार्यरत 11811 ईटीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


सभी अध्यापक मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा लिए गए फैसले के तहत जिला परिषद के अधीन कार्य करते ईटीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। चीमा ने यह भी बताया कि 5752 स्कूल जो पहले जिला परिषदों के अधीन थे, अब शिक्षा विभाग में आ गए हैं।

11811 अध्यापक अब शिक्षा विभाग का हिस्सा होंगे। उन्होंने इन अध्यापकों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ये अध्यापक अपने कर्त्तव्य निभाते हुए राज्य के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चीमा के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा मंडल और जिला शिक्षा कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि ज्वाइन करने में किसी भी अध्यापक को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed