फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th and 12th Math toppers will gets Shri brijlal award

कुरुक्षेत्र: गुरु शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल, 10 वीं-12वीं के मैथ टॉपर को मिलेगा श्रीबृजलाल अवार्ड

Sun, 02 Feb 2020 07:48 PM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
10th and 12th Math toppers will gets Shri brijlal award
10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला

अपने जीवन के 78 साल की उम्र तक साइकिल पर चले श्रीबृजलाल को 2014 में कार भेंट करने वाले पुरातन छात्रों ने अब अपने दिवंगत शिक्षक की स्मृति में चार बड़ी घोषणाएं श्रद्धांजली समारोह में की हैं। यह घोषणाएं कुरुक्षेत्र के ऐसे बेमिसाल मैथ टीचर की स्मृति में की गई जो जिन्होंने 60 वर्षो तक ना केवल अनेक परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियों को पढ़ाया, बल्कि बतौर प्राचार्य कुरुक्षेत्र के दो बड़े स्कूलों के नाम को चमकाया था। 

विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में जो गौरव पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय श्रीबृजलाल ने हासिल किया था, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुरातन छात्रों ने चार बड़ी घोषणाएं की हैं। पहली घोषणा सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले 3-3 विद्यार्थियों को श्रीबृजलाल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्रीबृजलाल के श्रद्धांजली समारोह में की गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 जनवरी को 85 वर्षीय स्वर्गीय श्रीबृजलाल का निधन हो गया था। संभवत कुरुक्षेत्र में यह पहली बार था जब किसी शिक्षक के सम्मान और श्रद्धांजली समारोह के लिये पूर्व शिष्यों द्वारा पूरे शहर में होर्डिंग लगाए गये थे। शनिवार को आयोजित इस श्रद्धांजली समारोह में बड़ी संख्या में देश-विदेश से शोक प्रस्ताव और दूर दराज क्षेत्रों में सेवारत पूर्व छात्र एवं शहर के गणमान्य लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्र हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त एडिशनल चीफ सक्रेटरी रोशन लाल ने श्रीबृजलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात कहा कि जीवन में उन्होंने जो भी सफलता अर्जित की, उसमें उनकी शिक्षा दीक्षा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 42 वर्षो तक गीता स्कूल और 18 वर्षो तक सैनी पब्लिक स्कूल में बतौर प्राचार्य जो बेमिसाल कार्य किया, उसी के आधार पर वे इन स्कूलों में सबसे शक्तिशाली और दृढ़ स्तंभ बने रहे। 

पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि जहां आम इंसान अधिक से अधिक 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाता है, वहीं श्रीबृजलाल ने 60 साल तक पूरी शिद्दत के साथ शिक्षण के क्षेत्र में बेमिसाल योगदान दिया। थानेसर से चार बार विधायक रह चुके हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनके शिक्षक रहे श्रीबृजलाल ने ही उन्हें यह सीख दी थी कि सफलता का रास्ता अनुशासन से बनता है। अरोड़ा ने कहा कि श्रीबृजलाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा देने साथ देश भक्ति की भावना भरने की भी भूमिका निभाई थी। 

नारायणी ग्रुप करनाल के निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने कहा कि गुरुजी ने छात्रों को केवल पढ़ाया ही नही था, जीना भी सिखाया । इनकम टैक्स कमिश्नर रविंद्र सागर ने कहा कि गुरुजी हर एक छात्र की पृष्ठभूमि याद रखते थे। अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने कहा कि उनमें गणित पढ़ाने का अद्भुत तरीका था।

इसके अलावा श्रीबृजलाल को याद करते हुए अमेरिका, कनाडा ,ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जापान, जर्मनी से पूर्व छात्रों ने संदेश भेजे। इस मौके पर पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के सदस्य डा.रामेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, विधायक के बड़े भाई रमेश सुधा, भाजपा नेता साहिल सुधा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज कौशिक केयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रवीण सैनी, रतनचंद सरदाना विद्या भारती शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बता दें कि पूरे जीवन साइकिल पर चलने वाले श्रीबृजलाल को 2014 में उनके पूर्व शिष्यों ने कार भेंट की थी। यह कार श्रीबृजलाल के पूर्व शिष्यों द्वारा सम्मान स्वरुप भेंट की गई थी।

पूर्व छात्रों ने अस्थि कलश से स्कूल प्रांगण में डाली राख
श्रद्धांजली समारोह के बाद गीता स्कूल के पुरातन विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक श्रीबृजलाल के अस्थि कलश से राख लेकर पूरे प्रांगण में विसर्जन किया। यहां बता दें कि 2019 में गीता स्कूल के पूर्व छात्रों की ओर श्रीबृजलाल का नाम पदमश्री के लिये नामिनेट किया गया था,विद्यार्थियों ने बताया कि दुबारा इस फाइल को सरकार के पास भेजा जाएगा।

पूर्व छात्रों की ओर से की गई है ये चार बड़ी घोषणाएं

  • श्रीबृजलाल के नाम पर हर साल १० जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • हरियाणा में मेधावी छात्रों को बृजलाल गणित अवार्ड हर साल दिये जाएंगे।
  • गीता स्कूल मे अत्याधुनिक मैथ लैब की स्थापना पूर्व छात्रों की ओर की जाएगी।
  • उनके नाम पर पूर्व शिक्षकों के लिये ' शिक्षक कल्याण कोष' का गठन होगा।
  • इस कोष से पूर्व स्वर्गीय शिक्षक कुलभूषण अरोड़ा की बेटी को ढाई लाख की राशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed