{"_id":"61d4729113853b3180105fb5","slug":"1027-tested-positive-for-covid-19-in-punjab-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में डराने लगा कोरोना: 1027 नए पॉजिटिव मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, पटियाला में सर्वाधिक 366 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में डराने लगा कोरोना: 1027 नए पॉजिटिव मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, पटियाला में सर्वाधिक 366 मामले
Tue, 04 Jan 2022 09:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:49 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को 1027 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। पटियाला जिला हॉटस्पॉट बना है। यहां मंगलवार को 366 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोराना संक्रमण को लेकर हालात खराब होते जा रहे हैं। आठ दिन में संक्रमण की जद में 21 जिले पहुंच गए हैं। पटियाला कोरोना का केंद्र बन गया है। यहां 366 नए संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को पंजाब भर में रिकॉर्ड 1027 कोरोना के नए मामले आए हैं और दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
28 दिसंबर को सूबे के सिर्फ 11 जिलों में ही संक्रमण फैला था। संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.49 प्रतिशत पहुंच गई है। सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में 2686 सक्रिय मामले पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16882174 लोगों के अब तक नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 606927 में संक्रमण की पुष्टि हुई हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि अब तक सूबे के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 587588 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
16653 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 54 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 15 की हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूबे में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या 12 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है।
विज्ञापन
पटियाला, पठानकोट में हालात ज्यादा खराब
संक्रमण को लेकर पटियाला और पठानकोट में हालात ज्यादा खराब हैं। पटियाला में 366 नए संक्रमित मिलने के साथ ही यहां की संक्रमण दर 15.43 प्रतिशत पहुंच गई है। पठानकोट में 88 नए संक्रमित मिले हैं, यहां की संक्रमण दर 17.36 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पंजाब के प्रमुख जिलों में संक्रमण की स्थिति
- जिला नए संक्रमित संक्रमण दर (प्रतिशत में)
- पटियाला 366 15.43
- मोहाली 149 8.33
- लुधियाना 103 4.38
- पठानकोट 88 17.36
- जालंधर 85 5.58
- फतेहगढ़ साहिब 42 8.45
- अमृतसर 33 2.35
- बठिंडा 33 8.35