फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 women of Self Help Group of Akalgarh village will prepare uniform of Punjab Police

Punjab: पंजाब पुलिस की वर्दी तैयार करेंगी संगरूर के सेल्फ हेल्प ग्रुप की 100 महिलाएं, मान सरकार ने की 'पहल'

Thu, 29 Feb 2024 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:07 AM IST
सार

संगरूर की इन 100 महिलाओं से पंजाब सरकार ने हाल ही में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की स्कूली वर्दी तैयार कराई थी। आज सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का नाम कंप्यूटर के माध्यम से इन महिलाओं को भेज दिया जाता है और समय पर स्कूली वर्दी मिल जाती है।

विज्ञापन
100 women of Self Help Group of Akalgarh village will prepare uniform of Punjab Police
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पंजाब पुलिस के जवानों की वर्दी संगरूर के गांव अकालगढ़ की सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) की 100 महिलाएं तैयार करेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर में हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद यह घोषणा की। सीएम ने कहा पंजाब सरकार की ‘पहल’ कार्यक्रम के तहत यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के हर जवान की वर्दी तैयार करने के लिए एक वर्दी के लिए 1103 रुपये इन महिलाओं को दिए जाएंगे। इससे गांवों में महिलाओं को रोजगार के साथ पुलिस के जवानों को समय पर अच्छी वर्दी पहनने को मिलेगी। 
विज्ञापन


संगरूर की इन 100 महिलाओं से पंजाब सरकार ने हाल ही में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की स्कूली वर्दी तैयार कराई थी। इसके बाद संगरूर की डिप्टी कमिश्नर की मदद से 100 महिलाओं के इस सेल्फ हेल्प ग्रुप को प्रदेश के 25 प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की वर्दी तैयार करने का अवसर मिला है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहल के तहत शुरू हुए इस सेल्फ हेल्प ग्रुप ने सात से आठ महीने में ही अपने प्रयासों से डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी इस ग्रुप की प्रत्येक महिला ने अपनी जीविका के साधन के तौर पर कम से कम डेढ़ लाख रुपये की कमाई की है। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने जब पहल कार्यक्रम के तहत इस ग्रुप की शुरुआत की थी, तब बस इन महिलाओं को संगरूर में एक वेयरहाउस में जगह उपलब्ध कराई थी, इसके साथ इन 100 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी थी। यह महिलाएं आज अपने घर में और वेयरहाउस में बैठकर कामकाज कर कमाई कर रही हैं।


मैंने पंजाब पुलिस की वर्दी बहुत बार पहनी है, जुगनू में: सीएम मान
सीएम ने कहा मैंने पंजाब पुलिस की वर्दी बहुत बार पहनी है, जब मैं कलाकार हुआ करता था, जुगनू कार्यक्रम में। अभी तक पंजाब पुलिस के 99 प्रतिशत जवान खुद ही वर्दी सिलवाते थे। पिछली सरकारों में जिस प्रकार जवानों को वर्दी के लिए कपड़ा दिया जाता था, वह छूने लायक तक नहीं होता था। इसी कारण जवान खुद अपने पैसों से वर्दी सिलवाते थे। अब पंजाब सरकार ने पुलिस के जवानों के लिए नई शुरुआत की है क्योंकि पुलिस के जवान दिन-रात, गर्मी और ठंड में आम जनता की हमेशा सुरक्षा करते है, ऐसे में यह हमारा दायित्व है कि उनकी वर्दी कम से कम अच्छी गुणवत्ता की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed