फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 investigating officers suspended till now DGP will submit status report to Home Minister in two days

Haryana News: अब तक 100 जांच अधिकारी निलंबित, दो दिन में गृह मंत्री विज को स्टेटस रिपोर्ट सौंपेंगे डीजीपी

Tue, 31 Oct 2023 08:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 08:14 AM IST
सार

अनिल विज ने 372 जांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश दिया था। विज ने निर्देश दे रखे हैं कि विभाग 372 आईओ की सूची बनाकर दें कि एफआईआर कब दर्ज हुई थी, किस-किस अधिकारी के पास जांच कितने-कितने समय तक रही और अंतिम निर्णय क्या लिया गया।

विज्ञापन
100 investigating officers suspended till now DGP will submit status report to Home Minister in two days
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

एक साल से अधिक समय बीतने पर भी मामलों को नहीं सुलझाने पर 100 जांच अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इनकी रिपोर्ट पुलिस विभाग ने गृह मंत्री अनिल विज के पास भेज दी है। विज ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने जिलों की जांच-पडताल करें यदि एक साल से अधिक की लंबी अवधि का कोई मामला पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें। शेष 272 जांच अधिकारियों की स्टेटस रिपोर्ट डीजीपी शत्रुजीत कपूर दो दिनों में विज को सौंपेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह विज ने 372 जांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश दिया था। विज ने निर्देश दे रखे हैं कि विभाग 372 आईओ की सूची बनाकर दें कि एफआईआर कब दर्ज हुई थी, किस-किस अधिकारी के पास जांच कितने-कितने समय तक रही, और अंतिम निर्णय क्या लिया गया और मामलों का स्तर क्या है, अगर एक साल से लंबित है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को लेकर फंसा पेंच

स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के अधिकारी के दखल के बाद से विज और सरकार के बीच पेंच फंसा हुआ है। विज ने स्वास्थ्य विभाग की फाइलों को देखना बंद कर दिया है। हालांकि, पांच अक्तूबर के बाद से सरकार की तरफ से भी इस विवाद को सुलझाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। फिलहाल मामला तनावपूर्ण चल रहा है। विज मौखिक रूप से कई बार कह चुके हैं कि वह विभाग छोड़ चुके हैं, हालांकि, अभी तक लिखित में कुछ नहीं आया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर विज ने स्वास्थ्य विभाग छोड़ा तो डॉ. कमल गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है और विज को शहरी स्थानीय निकाय विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा पक्का जेल में होंगे: विज

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विज ने कहा कि इसका मतलब इन्होंने फैसला ही ले लिया है, जो कोर्ट में मामले में चल रहे है। कोर्ट के मामलों पर क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अधिकार चलेगा और क्या दीपेंद्र सिंह हुड्डा उसका फैसला करेगा जबकि कोर्ट ने फैसला करना है। समय आएगा और हुड्डा जेल में होंगे, यह पक्की बात है, क्योंकि इनके सारे मामलों का मैंने अध्ययन किया है। जितना मैंने जाना है इन मामलों में कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता। हालांकि, कोर्ट का फैसला कुछ भी हो सकता है। विज ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि शायद देश की कोई ऐसी सरकार हो, जिसके इतने मंत्री जेल में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed