{"_id":"589020284f1c1b981de80bc2","slug":"100-criminal-candidates-also-in-punjab-assembly-election-2017-ground-special-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनावः 100 दागी भी मैदान में, जानिए किस पर कौन-सा केस चल रहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनावः 100 दागी भी मैदान में, जानिए किस पर कौन-सा केस चल रहा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 1145 प्रत्याशियों में 100 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन पर विभिन्न आपराधिक मामलों केस चल रहे हैं। खास बात यह है कि इन 100 दागी प्रत्याशियों में से अधिकांश को राजनीतिक दलों ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने 117 प्रत्याशियों में 12 दागियों को, आप ने 12, शिअद ने 94 प्रत्याशियों में 10, भाजपा ने 23 प्रत्याशियों में 2 को, अपना पंजाब पार्टी ने 77 प्रत्याशियों में 7 को, पंथक फ्रंट ने 54 प्रत्याशियों में 5 दागियों को टिकट दिए हैं।
इसके अलावा 304 निर्दलीय प्रत्याशियों में 19 ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन 100 दागी प्रत्याशियों में 77 ऐसे हैं, जिन पर संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं, जबकि 4 प्रत्याशियों पर हत्या के मामले में केस चल रहे हैं। 11 पर हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं, जबकि 5 दागी महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में नामजद हैं।
विज्ञापन
जिन प्रत्याशियों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनमें कई जाने-माने चेहरे भी हैं और अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में साख बनाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के जिन प्रमुख नेताओं पर केस दर्ज हैं, उनमें प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर चार केस दर्ज हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू समेत 11 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर एक-एक केस दर्ज हैं। रामपुरा फूल से कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह पर दो मामले दर्ज हैं।
सिमरनजीत सिंह बैंस (लोक इंसाफ पार्टी), अमित शर्मा (हिंदुस्तान शक्ति सेना) के खिलाफ 6-6 केस दर्ज हैं। सतीश कुमार नाहर (राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी) पर 4 केस दर्ज हैं। अवतार सिंह (पंथक फ्रंट), करण कांगड़ा (निर्दलीय), अनिल जोशी (भाजपा), कंवल प्रीत सिंह (आप), विजय डायमंड (अपना पंजाब पार्टी) के खिलाफ तीन-तीन केस दर्ज हैं।

रेड अलर्ट क्षेत्र में लंबी भी शामिल
विधानसभा चुनाव में गुम हुई उपचुनाव की गूंज
- फोटो : File Photo
इस बार पंजाब की छह विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या तीन से अधिक दागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों को रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। खास बात यह है कि इनमें लंबी विधानसभा हलका भी है, जहां से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव मैदान में हैं।
इनमें लुधियाना ईस्ट, भुलत्थ, अमृतसर वेस्ट, तलवंडी साबो, लंबी और राजासांसी की सीट शामिल है। लुधियाना ईस्ट में चार प्रत्याशी दागी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजीव तलवार धोखाधड़ी के केस में नामजद हैं, आप प्रत्याशी दलजीत सिंह के खिलाफ दो आपराधिक केस चल रहे हैं, बसपा के गुरप्रीत सिंह पर भी धारा 389, 120बी के तहत एक केस अदालत में लंबित है।
इस सीट पर पंथक फ्रंट के जसवंत सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। भुलत्थ सीट पर शिअद प्रत्याशी भूपिंदर सिंह पर चेक बाउंस होने का केस दर्ज है। आप प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा पर ठगी के एक मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लिया गया है, जबकि एनसीपी प्रत्याशी रमन कुमार पर आपराधिक हेराफेरी का मामला दर्ज है।

इन उम्मीदवारों के खिलाफ भी दर्ज हैं केस
पंजाब के अमृतसर में अरुण जेटली की रैली
अमृतसर वेस्ट सीट पर बसपा के जसवंत सिंह पर क्रिमिनल ब्रीच आफ ट्रस्ट का मामला दर्ज है। सीपीआई प्रत्याशी गुरनाम कौर के खिलाफ भी धमकी देने, घर में घुसकर मारपीट, सरकारी अधिकारी को काम करने से रोकने के दो मामले दर्ज हैं। डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी के बलविंदर सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
तलवंडी साबो सीट पर शिअद के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ सरकारी रिकार्ड में जालसाजी के आरोप में केस दर्ज है, जबकि आप प्रत्याशी प्रो. बलजिंदर कौर पर दंगा भड़काने के आरोप में मामला दर्ज है। वहीं पंथक फ्रंट के प्रत्याशी पर चोरी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और सरकारी कामकाज में व्यवधान के लिए हमला करने के आरोपों में तीन केस दर्ज हैं।
राजा सांसी सीट पर शिअद के वीर सिंह लोपोके पर पैसों के लिए गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस के सुखबिंदर सिंह सरकारिया के खिलाफ महिला को विवाह के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उसका अपहरण कर अपने अधीन रखने के अपराध में केस दर्ज है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शरणजीत सिंह पर गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।