फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 criminal candidates also in punjab assembly election 2017 dangal, special report

पंजाब विस चुनाव के 'दंगल' में 100 दागी भी आजमा रहे किस्मत, इन पर चल रहे ये केस

Fri, 10 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
100 criminal candidates also in punjab assembly election 2017 dangal, special report
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 1145 प्रत्याशियों में 100 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन पर विभिन्न आपराधिक मामलों केस चल रहे हैं। खास बात यह है कि इन 100 दागी प्रत्याशियों में से अधिकांश को राजनीतिक दलों ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने 117 प्रत्याशियों में 12 दागियों को, आप ने 12, शिअद ने 94 प्रत्याशियों में 10, भाजपा ने 23 प्रत्याशियों में 2 को, अपना पंजाब पार्टी ने 77 प्रत्याशियों में 7 को, पंथक फ्रंट ने 54 प्रत्याशियों में 5 दागियों को टिकट दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 304 निर्दलीय प्रत्याशियों में 19 ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन 100 दागी प्रत्याशियों में 77 ऐसे हैं, जिन पर संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं, जबकि 4 प्रत्याशियों पर हत्या के मामले में केस चल रहे हैं। 11 पर हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं, जबकि 5 दागी महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्रत्याशियों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनमें कई जाने-माने चेहरे भी हैं और अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में साख बनाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के जिन प्रमुख नेताओं पर केस दर्ज हैं, उनमें प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर चार केस दर्ज हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू समेत 11 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर एक-एक केस दर्ज हैं। रामपुरा फूल से कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह पर दो मामले दर्ज हैं।

सिमरनजीत सिंह बैंस (लोक इंसाफ पार्टी), अमित शर्मा (हिंदुस्तान शक्ति सेना) के खिलाफ 6-6 केस दर्ज हैं। सतीश कुमार नाहर (राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी) पर 4 केस दर्ज हैं। अवतार सिंह (पंथक फ्रंट), करण कांगड़ा (निर्दलीय), अनिल जोशी (भाजपा), कंवल प्रीत सिंह (आप), विजय डायमंड (अपना पंजाब पार्टी) के खिलाफ तीन-तीन केस दर्ज हैं।

छह विधानसभा सीटों पर तीन से ज्यादा दागी प्रत्याशी

100 criminal candidates also in punjab assembly election 2017 dangal, special report
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : File Photo
इस बार पंजाब की छह विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या तीन से अधिक दागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों को रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। खास बात यह है कि इनमें लंबी विधानसभा हलका भी है, जहां से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव मैदान में हैं।

इनमें लुधियाना ईस्ट, भुलत्थ, अमृतसर वेस्ट, तलवंडी साबो, लंबी और राजासांसी की सीट शामिल है। लुधियाना ईस्ट में चार प्रत्याशी दागी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजीव तलवार धोखाधड़ी के केस में नामजद हैं, आप प्रत्याशी दलजीत सिंह के खिलाफ दो आपराधिक केस चल रहे हैं, बसपा के गुरप्रीत सिंह पर भी धारा 389, 120बी के तहत एक केस अदालत में लंबित है।

इस सीट पर पंथक फ्रंट के जसवंत सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। भुलत्थ सीट पर शिअद प्रत्याशी भूपिंदर सिंह पर चेक बाउंस होने का केस दर्ज है। आप प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा पर ठगी के एक मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लिया गया है, जबकि एनसीपी प्रत्याशी रमन कुमार पर आपराधिक हेराफेरी का मामला दर्ज है।

इन उम्मीदवारों के खिलाफ भी दर्ज हैं केस

100 criminal candidates also in punjab assembly election 2017 dangal, special report
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर वेस्ट सीट पर बसपा के जसवंत सिंह पर क्रिमिनल ब्रीच आफ ट्रस्ट का मामला दर्ज है। सीपीआई प्रत्याशी गुरनाम कौर के खिलाफ भी धमकी देने, घर में घुसकर मारपीट, सरकारी अधिकारी को काम करने से रोकने के दो मामले दर्ज हैं। डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी के बलविंदर सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

तलवंडी साबो सीट पर शिअद के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ सरकारी रिकार्ड में जालसाजी के आरोप में केस दर्ज है, जबकि आप प्रत्याशी प्रो. बलजिंदर कौर पर दंगा भड़काने के आरोप में मामला दर्ज है। वहीं पंथक फ्रंट के प्रत्याशी पर चोरी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और सरकारी कामकाज में व्यवधान के लिए हमला करने के आरोपों में तीन केस दर्ज हैं।

राजा सांसी सीट पर शिअद के वीर सिंह लोपोके पर पैसों के लिए गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस के सुखबिंदर सिंह सरकारिया के खिलाफ महिला को विवाह के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उसका अपहरण कर अपने अधीन रखने के अपराध में केस दर्ज है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शरणजीत सिंह पर गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed