फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 years old rape Victim case hearing

10 साल की बच्ची से रेप मामले में सामने आया ऐसा सच, जानकर सब हैरान

Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
 10 years old rape Victim case hearing
बच्ची के साथ दुराचार किया
10 साल की बच्ची से दुराचार के मामले में एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी सकते में है और इसकी जांच करने में जुट गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि डेढ़ साल पहले दस वर्षीय बच्ची के पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


उस वक्त वह पकड़ा गया था, इसलिए उसने मुझे फंसाने के लिए अपनी बेटी से दुराचार के झूठे मामले में मुझे फंसाया है। दस वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में बुधवार को यह बयान पहले गिरफ्तार आरोपी ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज कराए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे आरोपी की ओर से दर्ज कराए गए बयान में उसने खुद को बेकसूर बताया। केस की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। इस पर दोनों पक्षों में बहस होगी। बुधवार को केस के दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए डेढ़ साल पहले नेपाल से आया था

 10 years old rape Victim case hearing
child rape
पहले गिरफ्तार आरोपी की ओर से दर्ज बयान में कहा गया कि डेढ़ साल पहले वह नेपाल से भारत आया था। नौकरी के सिलसिले में ही वह चंडीगढ़ आया था। इसी दौरान उसकी बेटी से पीड़िता के पिता ने छेड़छाड़ की थी। इसीलिए उन्होंने मुझ पर ही झूठा केस दर्ज करा दिया।

बचाव पक्ष के वकील मंजीत सिंह के अनुसार, आरोपी ने अदालत में कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। आरोपी ने समय याद होने से इंकार किया, लेकिन यह जरूर बताया कि जब वह नेपाल से भारत आया था यह घटना उस वक्त की है। अब उनकी बेटी 15 वर्ष की है। वहीं दूसरे आरोपी ने अदाल में दर्ज कराए बयान में कहा कि, वह बेकसूर है और उसे केस में झूठा फंसाया गया है।

बचाव पक्ष की ओर से पेश हुई वकील इंद्रजीत बस्सी ने बताया कि, आरोपी के अनुसार वह पीड़िता के घर पर उसके माता-पिता या बहन की अनुपस्थिति में कभी नहीं गया। वहीं उसने बच्ची से दुराचार की वारदात से भी इंकार किया। आरोपी ने बच्ची को कभी भी धमकाने के आरोप का भी खंडन किया। केस की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed