फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 years old jail imprisonment to boy in drugs smuggling case

नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार हुआ था, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, परिजनों ने काटा बवाल

Sat, 21 Jul 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
10 years old jail imprisonment to boy in drugs smuggling case
परिजनों ने किया ड्रामा, बुलानी पड़ी पुलिस
44 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े गए सेक्टर-56 निवासी काला (37) को जिला अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल की कड़ी सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सजा सुनाए जाने के बाद दोषी के परिवार ने खूब हंगामा किया। हंगामा करने वालों में छोटे-छोटे बच्चे तक शामिल थे।
विज्ञापन


परिजनों का हंगामा देख उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए। सेक्टर-39 थाना पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, 23 जनवरी 2017 को पल्सौरा पुलिस चौकी ने सेक्टर-56 में सरकारी स्कूल के पास नाका लगाया हुआ था। रात करीब आठ बजे सेक्टर-55/56 की विभाजित सड़क पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस नाका देखकर वह वह वापस मुड़ गया और तेज-तेज चलने लगा। पुलिस ने शक होने पर पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पैकेट में 44 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में वह इंजेक्शनों के संबंध में परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी की पहचान काला निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी की बेटी ने की कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश   
अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद दोषी के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर मचते देख भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों में खासकर दोषी की मां, पत्नी और पांचों बच्चे जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगे। कोर्ट रूम के बाहर हंगामा बढ़ता देख फौरन बख्शीखाने से पुलिस फोर्स बुलाई गई।

पुलिस ने पहुंचकर हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की लेकिन परिजन कोर्ट रूम में अंदर जाने को लेकर अड़े रहे। वहीं, इस दौरान दोषी की एक बेटी ने तो तीसरी मंजिल से कूदने तक की कोशिश की। हालांकि उसके जानकारों में से एक ने उसे फौरन पकड़ लिया। वहीं दोषी के पांच बच्चों में से कुछ तो कोर्ट रूम के दरवाजे पर हाथ और सिर तक मारते रहे।


हंगामे के दौरान परिजन पुलिस पर आरोप लगाते रहे कि उन्होंने दोषी पर झूठा केस दर्ज कर उसे फंसाया था। इस दौरान दोषी की मां तो एक बार बेहोश तक हो गई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। हंगामे के कारण पुलिसकर्मियों ने दोषी को अंदर स्टाफ गैलरी के रास्ते से बख्शीखाने तक ले गई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत कराया और वहां से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed