फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 standing committees of Advisory Council declared, chairmen of seven are associated with BJP

Chandigarh News: एडवाइजरी काउंसिल की 10 स्टैंडिंग कमेटियां घोषित, सात के चेयरमैन भाजपा से जुड़े

Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
10 standing committees of Advisory Council declared, chairmen of seven are associated with BJP
चंडीगढ़। शुक्रवार को एडवाइजरी काउंसिल की 10 स्टैंडिंग कमेटियों का गठन हो गया है, जिनमें से सात कमेटियों की कमान भाजपा से जुड़े नेताओं को सौंपी गई है। इसके जारी आदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, वरिष्ठ नेता संजय टंडन, सत्यपाल जैन, सतनाम संधू, ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर अनूप गुप्ता और सुभाष चावला को कमेटियों का चेयरमैन बनाया गया है। कांग्रेस के मनीष तिवारी और आप के विजयपाल को भी कमेटी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को इस बार जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं यूटी प्रशासन के गृह विभाग की ओर से कमेटियों को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। अलग-अलग विषयों को लेकर गठित इन स्टैंडिंग कमेटियों के लिए अध्यक्ष, सदस्य और सदस्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा से संबंधित स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीयू की वीसी रेनू विग, मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल, चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, एसडी-32 के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण से संबंधित गठित स्टैंडिंग कमेटी में हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इसमें चंडीगढ़ लायन क्लब के अध्यक्ष जगदीश वालिया, रमानी ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी हरी ओम वर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष जतिंदर कपूर, डॉ रविंदर नाथ, आर्किटेक्ट मनमोहन खन्ना और रिटायर्ड आईएएस उर्वशी गुलाटी को सदस्य बनाया गया है। ये कमेटियां अपनी अलग-अलग बैठकें करेंगी और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक से पहले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कमेटी के चेयरमैन बने डॉ. राज बहादुर
स्वास्थ्य से संबंतिध कमेटी में मोहाली स्पाइनल इंजरी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. राज बहादुर को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद किरण खेर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, डॉ. आशिमा गोयल, पीजीआई डायरेक्टर डॉ. विवेक लाल, डॉ. संजय कौशिक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव भाटिया को सदस्य बनाया गया है। आर्ट-कल्चर और टूरिज्म की कमेटी में सांसद मनीष तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, भारती सूद, सुखमिंदर कौर बराड़, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल और एनजेडसीसी पटियाला डायरेक्टर मोहम्मद फरकान खान को सदस्य बनाया गया है।

सतनाम संधू बने कानून-व्यवस्था कमेटी के चेयरमैन
कानून-व्यवस्था की कमेटी में राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसमें 4 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, कमलजीत सिंह पंछी, सुभाष अग्रवाल, चंडीगढ़ होटल-रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन चेयरमैन मनमोहन सिंह और युद्धवीर सिंह कौरा को सदस्य बनाया गया है। खेल कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ नेता एवं यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन होंगे। इसमें तीन सदस्य होंगे। रिटायर्ड आईएएस टीवीएसएन प्रसाद, नेशनल बैडमिंटन कोच सुरिंदर कुमार, पूर्व हेड कोच शिव सिंह को सदस्य बनाया गया है। परिवहन कमेटी में प्रदेश आम आदमी पार्टी अध्यक्ष विजय पाल सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीनियर एडवोकेट चेतल मित्तल, राकेश भल्ला, राकेश रतन अग्रवाल, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह गिल और चंडीगढ़ फिक्की अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।


सत्यपाल जैन बने समाज कल्याण की कमेटी के चेयरमैन
समाज कल्याण की कमेटी में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी में संगीता जैन और शिप्रा बंसल को सदस्य बनाया गया है। पेराफेरी एरिया डेवलपमेंट की कमेटी में पूर्व मेयर सुभाष चावला को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें एडवोकेट अजय जग्गा, बलजिंदर सिंह और तरनजीत सिंह बामरा को सदस्य बनाया गया है। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्लानिंग संबंधित गठित स्टैंडिंग कमेटी में पूर्व मेयर अनूप गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में नगर निगम में विपक्ष की नेता जसविंदर कौर, क्राफेड चेयरमैन हितेश कुमार, हरियाणा के पूर्व चीफ आर्किटेक्ट एके सबरवाल, चंडीगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा और कपिल सेतिया को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed