फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

चंडीगढ़ की 'दबंग' मेयर के 10 चौंकाने वाले राज

Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

अमर उजाला के ऑफिस पहुंची चंडीगढ़ की नई 'दबंग' मेयर पूनम शर्मा ने अपने बारे में चौंकाने वाले राज बताए। पूनम शर्मा मंगलवार को मेयर का चुनाव जीतने के बाद सेक्टर-9डी स्थित अमर उजाला दफ्तर

विज्ञापन
पहुंची, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को साझा किया।

पूनम शर्मा का कहना है कि उन्होंने सिर्फ राजनीति में ही जीत हासिल नहीं की है, बल्कि आम ग्रहणी की तरह सभी काम खुद करने में सक्षम हैं।

पेशे से वकील पूनम शर्मा ने कहा कि वह आम महिलाओं की दिक्कतों को बेहतर तरीके से समझती हैं। इस लिए शहर की महिलाओं की दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन

मेयर बनने के बाद भी बनी रहेंगी आम गृहिणी

10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

अमर उजाला टीम से पूनम शर्मा ने कहा कि मेयर बनने के बाद भी वह आम गृहिणी की तरह अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगी। खुद को बेहतरीन कुक बताने वाली पूनम शर्मा ने चैलेंज दिया कि कोई आधे घंटे के भीतर 30 लोगों का खाना तैयार करके दिखाए।

खुद को शाकाहारी मानने वाली शर्मा ने कहा कि घर में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए नॉनवेज की भी ढेरों डिश वह मिनटों में तैयार कर देती हैं।

मेयर ने कहा चुनाव को लेकर महीने भर से काफी व्यस्त थीं, लेकिन उन्होंने परिवार के सभी फर्ज बखूबी निभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ वह परिवार को भी पूरा समय देंगी।

गार्डन में कस्सी चलाती हूं...

10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

शर्मा ने बताया कि अगर उनके घर में माली नहीं आए, तो वह खुद गार्र्डन में कस्सी चलाने और घर की सफाई करने में कभी संकोच नहीं करती हैं। मेयर आज के दौर की आत्मविश्वास से भरी युवती की तरह निसंकोच ट्रैक्टर, ओपन जीप और गाड़ी खुद ड्राइव कर सकती हैं।  

एक्सीडेंट में बचाई कई युवकों की जान
एक पुरानी घटना को याद करते हुए पूनम शर्मा ने बताया कि एक बार बीच रास्ते में एक्सीडेंट में कई युवक घायल हो गए थे। राहगीर गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उनको बचाने का प्रयास नहीं किया। उस समय पूनम शर्मा ने घायल युवकों को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। शर्मा ने कहा कि मुसीबत में फंसे किसी इंसान की मदद मदद करनी चाहिए। 

विज्ञापन

बारह साल पहले ही दिखाई दबंगई

10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

शहर की नई मेयर पूनम शर्मा को उनकी दबंगई के लिए जाना जाता है। उनकी ये दबंगई 12 साल पहले ही नजर आ गई थी जब उन्होंने प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए जनता के हित में नई सड़क बनवाई।

वर्ष 2002 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से धनास के बीच जंगल के रास्ते पर सड़क बनाने का बीड़ा उठाया था। प्रशासन इस पर राजी नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने दम पर ये सड़क बनवा दी। बड़ी बात ये है कि पूनम उस समय पार्षद भी नहीं थीं।

उपचुनाव में अब जीत की उम्मीद

नगर निगम के वार्ड नंबर-10 में उपचुनाव होने हैं। मेयर चुनाव में मिली करिश्माई जीत के बाद उपचुनाव में विजय हासिल करना कांग्रेस के लिए आसान दिख रहा है। अब कांग्रेस का अगला लक्ष्य उपचुनाव जीतना है।

नगर निगम के इतिहास में कांग्रेस ने कभी उपचुनाव नहीं हारा है। पिछले साल अक्टूबर में वार्ड नंबर-10 के पार्षद मलकीयत सिंह का देहांत हो गया था। तब से ये वार्ड खाली है।

पेश से वकील हूं तो सूझबूझ कर बनाई रणनीति

10 Secrets about Chandigarh New Mayor Poonam Sharma

पूनम शर्मा ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों के खेमे में मैं अकेली वकालत के प्रोफेशन से जुड़ी हैं। जबकि भाजपा में 5 पार्षद वकालत कर रहे हैं। भाजपा में सतिंदर सिंह, अरुण सूद, सौरभ जोशी, देवेश मोदगिल और आशा जसवाल पेशे से वकील हैं।

नगर निगम सदन में अक्सर भाजपा के वकीलों की ये फौज कांग्रेस पर भारी पड़ जाती है। कानूनी दांव-पेंच में कई बार भाजपा पार्षद कांग्रेसियों को फंसा लेते हैं।

अब जब मेयर चुनाव जीतने की बारी आई तो भाजपा की ये फौज कांग्रेसियों की चाल को परख न सकी और पूरी बाजी ही उलटी पड़ गई। हाउस में हंगामा करने वालों को कांग्रेस की इस वकील ने अपनी सूझबूझ और शालीनता से पटखनी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed