फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 policeman not follow ssp chandigarh order

10 पुलिसवालों ने ठेंगे पर रखा SSP का फरमान

Wed, 17 Dec 2014 12:19 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Dec 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
10 policeman not follow ssp chandigarh order

आदेश की अवहेलना करने वाले दस पुलिसकर्मियों की पेशी शुक्रवार को एसएसपी डॉ. सुखचैनसिंह गिल के सामने होगी। यह पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले थे।

विज्ञापन


इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, इनमें से किसी ने भी नोटिस का जवाब देने की जहमत नहीं उठाई। इस नाफरमानी से नाराज एसएसपी ने अब सभी को दफ्तर में तलब कर लिया है।
विज्ञापन


इन सभी दस पुलिसकर्मियों को पहले भी विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जा चुका है। अनुशासन तोड़ने के अलग-अलग मामलों में पहले भी इन सभी को नोटिस जारी हो चुके हैं। कुछ पर तो इनक्वायरी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी से नदारद रहने को एसएसपी ने गंभीर लापरहवाही माना था और सभी को नाटिस जारी कर जवाब तलब किया था। एसएसपी के नोटस को हल्के में लेते हुए किसी ने भी नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं समझी। इस पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी दस पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को ऑफिस में तलब कर लिया।


अब इन्हें अपने ऊपर चल रहीं सभी विभागीय जांचों में अलग-अलग जवाब देना होगा। गैरहाजिर रहने के मामले में मंगलवार को इन दस पुलिसकर्मियों को दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।

ये पुलिसकर्मी होंगे पेश
सदाशिव, शिव सिंह, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, हरदेव सिंह, रणपाल, संदीप सिंह, रणदीप सिंह, जगजीत सिंह और विनोद।

पंचकूला में भी आठ को मिली थी सजा
कुछ दिनों पहले पंचकूला में आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही करते हुए पकड़े गए थे। ये सभी रात के समय अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले थे। इनमें दो सब-इंस्पेक्टर और छह पुलिसकर्मी थे।

इन सभी को सात घंटे तक सैल्यूट करने की सजा दी गई थी। इसके बाद सभी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक डीसी ऑफिस में आने वाले लोगों को सैल्यूट करते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed