{"_id":"340c40562ef66424e9c581aad81258cb","slug":"10-ips-and-8-hps-transferd-by-haryana-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 10 IPS और 8 HPS के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 10 IPS और 8 HPS के तबादले
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने वीरवार देर रात 10 आईपीएस और 8 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में गुड़गांव के विवादित कमिशभनर नवदीप सिंह विर्क और ज्वाइंट पुलिस कमिशभनर भारती अरोड़ा का नाम नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, देर शाम तक चर्चा रही कि सरकार दोनों अधिकारियों को बदल सकती है। प्रदेश सरकार ने भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक भी बदले हैं।
पुलिस महानिदेशक एचआर एंड लिटिगेशन एमएस मान को होमगार्ड का कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेंस हरियाणा का निदेशक लगाया है। यह पद कई दिनों से खाली था। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के स्पेशल एडायरेक्टर के सेल्वराज को डीजी ह्यूमन राइटस एंड लिटिगेशन लगाया है।
विज्ञापन
पंचकूला में हुडा के प्लाट आवंटन मामले की जांच कर रहे एसवीबी के आईजी अरशिंदर सिंह चावला को भी सरकार ने बदल कर आईजीपी टेलीकाम नियुक्त किया है। आईजी सीआईडी सतप्रकाश रंगा को आईजी विजिलेंस और डीआईजी विजिलेंस राजेंद्र कुमार को डीआईजी सीआईडी लगाया है।
विज्ञापन
भिवानी के एसपी राकेश कुमार को बदलकर एसपी रेलवे हरियाणा नियुक्त किया है। एसपी रेलवे हरियाणा मनीष चौधरी महेंद्रगढ़ के नए एसपी होंगे। सिरसा की एडिशनल एसपी प्रतीक्षा गोदारा को भिवानी का नया एसपी नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र के एसपी समर प्रताप सिंह को एसीपी गुड़गांव लगाया गया है।
महेंद्रगढ़ के एसपी बलवान सिंह को एसपी रेवाड़ी और रेवाड़ी के एसपी मनबीर सिंह को एचएपी प्रथम बटालियन अंबाला शहर का कमांडेंट नियुक्त किया है। डीसीपी क्राइम अंबाला विक्रम कपूर डीसीपी ट्रैफिक गुड़गांव होंगे। डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो राजेश कुमार को एसीपी कालका और कालका के एसीपी को धर्मवीर सिंह को एसीपी गुड़गांव नियुक्त किया है।
एसीपी क्राइम गुड़गांव राजेश कुमार को डीएसपी प्रथम बटालियन आईआरबी भोंडसी भेजा है। मेवात के डीएसपी रतनदीप बाली को डीएसपी पुन्हाना, पुन्हाना के डीएसपी सुमेर सिंह को डीएसडी तावडू और पानीपत के डीएसपी आत्माराम को डीएसपी कैथल लगाया है।