{"_id":"57543d394f1c1bf6451090aa","slug":"10-day-holiday-declared-in-haryana-anganwadi-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के चलते सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में घोषित की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के चलते सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में घोषित की छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने तेज गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में दस दिन की छुट्टी का निर्देश जारी किया है। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान नौनिहालों और महिलाओं को कच्चा राशन भी जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को जारी बयान में कविता जैन ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार स्कूलों में अवकाश का निर्णय ले चुकी है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले 0-6 आयु वर्ग के नौनिहालों के लिए तेज गर्मी खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए उन्होंने प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जून से 20 जून तक नौनिहालों का अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। इन छुट्टियों के दौरान लाभपात्र नौनिहालों और महिलाओं को मिलने वाला राशन उन्हें कच्चे राशन के तौर पर एकमुश्त उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में इस अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी, सुपरवाइजर समय का सदुपयोग करते हुए अपने रजिस्टरों को पूरा करेंगी और नौनिहालों के लिए भविष्य की तैयारियों का खाका तैयार करेंगी।
विज्ञापन