{"_id":"5d1a6c348ebc3e3ce319f225","slug":"1-july-warmest-day-in-past-four-year-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जुलाई के पहले ही दिन टूटा 4 साल की गर्मी का रिकॉर्ड, आगे ऐसा रहेगा मौसम के हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जुलाई के पहले ही दिन टूटा 4 साल की गर्मी का रिकॉर्ड, आगे ऐसा रहेगा मौसम के हाल
Tue, 02 Jul 2019 01:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/नई दिल्ली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/नई दिल्ली (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जुलाई के पहले दिन गर्मी ने चार साल तो दिल्ली में पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को हरियाणा में सबसे अधिक तापमान हिसार में दर्ज किया, जहां तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मौसम छह जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तीन जुलाई तक कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी और 5 व 6 जुलाई को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार को मौसम आमतौर पर साफ रहा। पश्चिम से आ रही गर्मी हवाओं के चलते भी पिछले चार वर्षों में जुलाई का सबसे गर्म दिन भी रहा। मई-जून की तरह हिसार समेत कई शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले हिसार में वर्ष 2014 में 12 व 13 जुलाई को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी दौरान सूर्य 8.7 घंटे तक चमका।
विज्ञापन
यही कारण रहा कि दिन का तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़ और अंबाला में हल्की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार से हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से अभी मानसून की झमाझम बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
हिसार में अधिकतम तापमान का रिकार्ड
वर्ष तापमान तिथि
2017 -39.8 डिग्री -11 जुलाई
2016 -42.0 डिग्री - 1 व 2 जुलाई
2015 -39.9 डिग्री -4 जुलाई
2014 -43.5 डिग्री -12 व 13 जुलाई
कहां कितना डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
- अंबाला- 40.2
- भिवानी-42.2
- फरीदाबाद-गुड़गांव- 41.7
- हिसार- 43.0
- नारनौल- 42.0
- सिरसा- 41.7
प्रदेश में 63 प्रतिशत कम हुई बारिश
एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अभी तक हरियाणा में औसत से 63 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 51.2 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 18.9 मिमी बारिश ही हो पाई है। प्रदेश में सबसे कम बारिश मेवात हुई है, जहां सीजन में अब तक 1.7 मिमी बारिश हुई है।