फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1 IPS, 38 HPS Transfered in Haryana

1 आईपीएस और 38 एचपीएस इधर से उधर

Sat, 06 Sep 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 IPS, 38 HPS Transfered in Haryana

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर शाम एक आईपीएस और 38 एचपीएस के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश कैडर से हरियाणा कैडर में स्थानांतरण होने पर सुमेर प्रताप सिंह को पंचकूला का एएसपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


25 एचपीएस अधिकारियों को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें जगदीश चंद को द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन, जय प्रकाश को राज्य अपराध शाखा, हनुमान प्रसाद को हिसार, वीरेन्द्र सिंह को सिरसा मुख्यालय, जगदीश राय को एचएचआरसी, हंसराज को कनीना, भगवान दास को रोहतक, जगत सिंह को राज्य चौकसी ब्यूरो, तरुण कुमार को सीआईडी, प्रदीप कुमार को सोनीपत, राज सिंह को चतुर्थ आईआरबी मानेसर, मोजी राम को भिवानी मुख्यालय में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रमोद कुमार को एसीपी (अपराध) पंचकूला, देवेन्द्र कुमार को प्रथम आईआरबी भौंडसी, कुलवंत सिंह को सीआईडी, महावीर सिंह को राज्य अपराध शाखा, सुरेन्द्र सिंह को यमुनानगर, जितेंद्र सिंह को तृतीय बटालियन एचएपी हिसार, आत्मा राम को राज्य चौकसी ब्यूरो, नरेन्द्र सिंह को पीटीसी सुनारियां, कप्तान सिंह को झज्जर मुख्यालय, जगदीप सिंह को पानीपत मुख्यालय में पुलिस उप अधीक्षक लगाया गया है। बिरेम सिंह को एसीपी गुड़गांव, महेश कुमार को एसीपी फरीदाबाद, जितेश कुमार को पुलिस उप अधीक्षक गन्नौर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली सिंह को निलंबन से बहाली उपरांत एचपीए में पुलिस उप अधीक्षक, दिनेश यादव को एसीपी तिगांव को हथीन का पुलिस उप अधीक्षक, हवा सिंह, डीएसपी हथीन को द्वितीय आईआरबी भौंडसी का पुलिस उप अधीक्षक लगाया गया है। अभय सिंह, डीएसपी सिरसा मुख्यालय को डीएसपी, सीआईडी, सतीश कुमार, डीएसपी गन्नौर को डीएसपी करनाल मुख्यालय, अमित भाटिया, डीएसपी भिवानी मुख्यालय को डीएसपी भिवानी लगाया गया है।

जोगिन्द्र शर्मा, डीएसपी, द्वितीय आईआरबी भौंडसी को पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन में पुलिस उप अधीक्षक, धर्ना यादव, डीएसपी, सिटी हिसार (झज्जर में अस्थायी तौर पर) को झज्जर का पुलिस उप अधीक्षक लगाया गया है।


किशोरी लाल, डीएसपी पानीपत को कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय पंचकूला में पुलिस उप अधीक्षक, सुभाष चंद, डीएसपी, प्रथम आईआरबी भौंडसी को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन में पुलिस उप अधीक्षक, रमेश कुमार, डीएसपी कनीना को एचपीए मधुबन में पुलिस उप अधीक्षक, राजेश कुमार, डीएसपी हिसार को करनाल में पुलिस उप अधीक्षक तथा संजय अहलावत, डीएसपी, राज्य अपराध शाखा गुड़गांव को गुड़गांव में एसीपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed