{"_id":"5eda4a448ebc3e906f64bb2d","slug":"1-80-lakhs-cheated-by-pretending-to-get-a-government-job-chandigarh-news-pkl377212691","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1.80 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के प्राइड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के डायरेक्टर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जेई की बेटी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। ठगी का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार परिवार समेत सेक्टर-35बी में रहते हैं। वह बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) में जेई हैं। 14 सितंबर 2019 को सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में दी शिकायत में उन्होंने आरोप में बताया कि किसी जानकर के जरिए उनका संपर्क दिल्ली के प्राइड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर शुकांतो दास से हुआ। आरोप है कि शुकांतो दास ने उन्हें भरोसा जताया कि उनकी बेटी की नौकरी केंद्र में स्पोर्ट्स कोटा से बी-क्लास की कैटेगरी में लगवा देगा जिसकी सैलरी उन्होंने 60 हजार बताई। आरोप है कि नौकरी के नाम पर प्रोसेसिंग फीस जमा करवाने की बात कहकर 1.10 लाख और फिर 70 हजार रुपये उनसे जमा करवा करवाए गए। इसके बाद शुकांतो दास के कहने पर वह बेटी को साथ लेकर दिल्ली के सफदरगंज में मेडिकल करवाने पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने शुकांतो दास आया और दस्तावेज लेकर चला गया। इसके बाद उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया और न ही उनकी बेटी की कहीं नौकरी लगी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।