{"_id":"5bd2ba2abdec2269565722c8","slug":"chamba-govt-schools-students-model-in-national-exhibition-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में प्रदर्शित होगा चंबा के भराड़ी स्कूल का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में प्रदर्शित होगा चंबा के भराड़ी स्कूल का मॉडल
शशि धीमान, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी के चार छात्रों का बनाया मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा। छात्रों ने इस उपलब्धि से स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन
मुख्य अध्यापक पवन शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी स्कूल के छात्रों का मॉडल राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में रखा गया था। यह प्रदर्शनी 23 से 27 नवंबर तक होगी। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से यह प्रदर्शनी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञान अध्यापक नरेश कुमार की देखरेख में छात्रों ने इस मॉडल को बनाया है। उनके स्कूल के तीस विद्यार्थी संयुक्त रूप से अपने बेहतरीन मॉडल से प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
छात्रों की इस उपलब्धि के लिए मुख्य अध्यापक ने स्कूल स्टाफ सहित छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम रोशन किया है।