फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: After Deer Chewing Snake Giraffe Is Seen Eating

Video: सांप खाने वाले हिरण के बाद जिराफ का हड्डी खाते वीडियो वायरल, जानिए ऐसा क्यों करते हैं शाकाहारी जानवर

Sun, 15 Oct 2023 03:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

सभी जानवरों के रहने और खाने का तरीका अलग है। शेर, चीता और तेंदुआ जैसे जीव सिर्फ मासांहार भोजन करते हैं, तो वहीं हिरण, जिराफ या हाथी को शाकाहारी खाते हैं। 
 

विज्ञापन
Viral Video: After Deer Chewing Snake Giraffe Is Seen Eating
Jungle Ka Viral Video - फोटो : Twitter@susantananda3

विस्तार

Jungle Ka Viral Video: धरती पर तरह-तरह के जीव पाए जाते हैं। इन जीवों में कुछ बेहद मासूम और प्यारे होते हैं, जबकि कई बहुत खतरनाक होते हैं। सभी जानवरों के रहने और खाने का तरीका अलग है। शेर, चीता और तेंदुआ जैसे जीव सिर्फ मासांहार भोजन करते हैं, तो वहीं हिरण, जिराफ या हाथी शाकाहारी खाना खाते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। इन वीडियो में 'शुद्ध शाकाहारी' जानवर मांस खाते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर एक हिरण का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। हिरण को सांप को मुंह से चबाते देखा जा सकता है। यह दृश्य बेहद हैरान करने वाला था। 
विज्ञापन


अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप जिराफ को हड्डी चबाते हुए देख सकते हैं। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को शाकाहारी जानवरों के बारे में खास जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Chandrayaan-3: चांद की मिट्टी में मिली अनोखी चीज, चंद्रयान-3 का डेटा देख हैरत में पड़े दुनिया के वैज्ञानिक

उन्होंने हिरण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में कैमरे मदद कर रहे हैं। हां,  शाकाहारी जानवर भी कभी-कभी सांप खाते हैं। 

 

Asteroid Sample: एस्टेरॉयड से आए नमूने में ऐसा क्या मिला? हैरत में पड़े वैज्ञानिक, नासा का चौंकाने वाला खुलासा

अब एक वीडियो में जिराफ हड्डी चबाते हुए नजर आ रहा है। आईएफएस अधिकारी ने लिखा है कि जिराफ शाकाहारी होते हैं और पेड़ के शीर्ष में पत्तियों और कलियों तक पहुंचने के लिए अपनी लंबी गर्दन का इस्तेमाल करते हैं और वो वैसे ही विकसित हुए हैं। 
 

Kim Yo Jong: क्या किम जोंग की बहन है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला? इस किताब में किया गया है सनसनीखेज दावा

उन्होंने आगे बताया कि कभी-कभी 'फॉस्फोरस' पाने के लिए वो हड्डियों को भी खाते हैं। प्रकृति अद्भुत है'! अब इससे साफ है कि जानवरों के फूड हैबिट में किसी तरह का बदलाव नहीं आ रहा है, बल्कि यह सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed