Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kota Students Launch Laddu Protest Over Missing Diwali Sweets, Form Laddu Janta Party

वायरल: कोटा में पढ़ाई छोड़ लड्डू के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस भी लट्ठ लेकर मैदान में कूदी, वीडियो वायरल

Thu, 05 Nov 2026 03:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

Viral Video: कोटा में दीपावली पर मिठाई के डिब्बे नहीं मिलने से कोचिंग छात्र नाराज हो गए। इसके बाद छात्रों ने 'लड्डू प्रोटेस्ट' शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर 'लड्डू जनता पार्टी' के नाम से अकाउंट बनाकर मीम्स और रील्स शेयर किए गए। मामला बढ़ा तो कोचिंग संचालकों ने लड्डू बनवाकर छात्रों को बांटे।
 

विज्ञापन
Kota Students Launch Laddu Protest Over Missing Diwali Sweets, Form Laddu Janta Party
लड्डू नहीं मिले तो छात्रों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन - फोटो : इंस्टाग्रामaaru_says01

विस्तार

देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां किसी खास मौके पर मिलने वाली छोटी-छोटी चीजें भी लोगों के लिए यादगार बन जाती हैं। खासकर त्योहारों पर मिठाई मिल जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन राजस्थान के कोटा में इस बार दीपावली पर मिठाई को लेकर ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। यहां कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र लड्डू नहीं मिलने से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा आंदोलन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, छात्रों ने अपने आंदोलन को नाम भी दे दिया- 'लड्डू प्रोटेस्ट'।

विज्ञापन


लड्डू नहीं मिले तो छात्रों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन
कोटा को देश की कोचिंग कैपिटल कहा जाता है। यहां देशभर से हजारों छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। कोचिंग संस्थानों में हर साल दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने से पहले छात्रों को मिठाई के डिब्बे देने की परंपरा रही है। इस बार भी छात्रों को लड्डू मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मिठाई समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by aaru_says🏳️🌈 (@aaru_says01)

विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ छात्रों को नहीं मिले लड्डू
बताया जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में लड्डू तैयार करवाने के लिए हलवाई मिलने में परेशानी हुई। इसके चलते मिठाई की पैकिंग और सप्लाई में देरी हो गई। जब छुट्टियां शुरू होने तक छात्रों को लड्डू नहीं मिले तो उनका सब्र जवाब दे गया। कोरल पार्क और आसपास के हॉस्टल में रहने वाले छात्र कोचिंग संस्थानों के बाहर जुटने लगे और लड्डू देने की मांग करने लगे।


सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'
छात्रों का यह मजेदार विरोध सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'लड्डू जनता पार्टी' के नाम से अकाउंट बना लिए। इसके बाद मीम्स, वीडियो और मजेदार पोस्ट शेयर होने लगे। किसी ने लिखा कि कोटा आने का फायदा तो मिला, लेकिन लड्डू नहीं मिले। वहीं, कुछ छात्रों ने इसे अपना हक बताते हुए मजेदार अंदाज में आवाज उठाई। देखते ही देखते #ladduprotest जैसे हैशटैग भी चर्चा में आ गए। छात्रों के इस अनोखे अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे लेने लगे।

आखिरकार छात्रों को मिल गए लड्डू
जब छात्रों का यह अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो कोचिंग संचालकों ने भी उनकी मांग पूरी करने की कोशिश शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लड्डू तैयार करवाने के लिए इंदौर, जयपुर और भीलवाड़ा के हलवाइयों से संपर्क किया गया। आखिरकार कोटा की दो बड़ी फैक्ट्रियों को लड्डू बनाने का ऑर्डर दिया गया। वहां दिन-रात काम करके मिठाई तैयार करवाई गई। इसके बाद कोचिंग संचालकों ने खुद छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें लड्डू बांटे और उनका मुंह मीठा करवाया। लड्डू मिलने के बाद छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि भाइयों, हम प्रोटेस्ट जीत गए। साथ देने के लिए शुक्रिया!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed