Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Hundreds of Scarlet Ibis Birds Turn Green Trees Into a Sea of Red

वायरल: यहां हर शाम आसमान में होता है कुदरत का करिश्मा, लाल परियों का झुंड देख थम जाएंगी नजरें

Thu, 05 Nov 2026 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Nov 2026 11:24 AM IST
सार

Viral: ब्राजील के पर्नाइबा डेल्टा का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सैकड़ों लाल रंग के स्कार्लेट आईबिस पक्षी सूरज ढलने के समय झुंड में उड़ते और पेड़ों पर बैठते नजर आ रहे हैं। इनका चमकीला लाल रंग और एक साथ उड़ने का अंदाज लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
 

विज्ञापन
Viral Video Hundreds of Scarlet Ibis Birds Turn Green Trees Into a Sea of Red
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रकृति की खूबसूरती ऐसी है कि कई बार कुछ नजारे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि हमारी धरती पर इतनी खूबसूरत चीजें भी मौजूद हैं। कभी पहाड़ों के बीच बादलों की चादर मन मोह लेती है तो कभी आसमान में उड़ते पक्षियों का झुंड ऐसा नजारा बना देता है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें सैकड़ों लाल रंग के पक्षी एक साथ उड़ते और हरे-भरे पेड़ों पर बैठते दिखाई दे रहे हैं। इनका नजारा इतना शानदार है कि पहली नजर में लगता है, जैसे पेड़ों पर लाल रंग के फूल खिल गए हों।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह खूबसूरत वीडियो ब्राजील के पर्नाइबा डेल्टा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरज ढलने के समय आसमान में लाल रंग के सैकड़ों पक्षी एक साथ उड़ान भरते हैं। कुछ ही देर में ये पक्षी आसपास के हरे-भरे पेड़ों पर आकर बैठने लगते हैं। लाल रंग के इन पक्षियों से पेड़ों की टहनियां ऐसी नजर आती हैं, मानो किसी ने उन पर लाल फूलों की सजावट कर दी हो। सूरज की सुनहरी रोशनी और पक्षियों के चमकीले रंग इस नजारे को और भी खास बना देते हैं।
विज्ञापन


क्या है इन लाल पक्षियों का नाम?
दरअसल, इन खूबसूरत पक्षियों को स्कार्लेट आईबिस कहा जाता है। ब्राजील में इन्हें गुआरा के नाम से भी जाना जाता है। इनकी सबसे बड़ी पहचान इनके शरीर और पंखों का चटख लाल रंग है। ये पक्षी दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाए जाते हैं। खासतौर पर तटीय क्षेत्रों, दलदली जमीन और मैंग्रोव के आसपास इनका बसेरा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर इतना लाल कैसे होता है इनका रंग?
इन पक्षियों के चमकीले लाल रंग के पीछे इनके खानपान की अहम भूमिका होती है। ये मुख्य रूप से छोटे केकड़े, झींगे और दूसरे छोटे जलीय जीव खाते हैं। इनके भोजन में मौजूद कैरोटीनॉयड इनके पंखों को लाल रंग देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इनका रंग दूसरे कई पक्षियों से बिल्कुल अलग और आकर्षक दिखाई देता है।


वीडियो देखकर खुश हुए लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सैकड़ों लाल पक्षियों को एक साथ उड़ते और पेड़ों पर बैठते देखकर लोग हैरान हैं। कोई इसे कुदरत का जादू बता रहा है तो किसी का कहना है कि ऐसा नजारा जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए। कई यूजर्स ने इसे प्रकृति की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed