Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride Search Brings Thousands to Kerala Temple Long Queues Reach Highway

दुल्हन की तलाश में उमड़ी 7 हजार लोगों की भीड़, मंदिर में खत्म हो गए शादी के फॉर्म; हाईवे तक लगी लाइन

Thu, 05 Nov 2026 02:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

Viral Video: केरल के कोझिकोड में अविवाहितों के लिए लगाए गए निशुल्क विवाह पंजीकरण शिविर में करीब 7000 लोग पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि 1500 फॉर्म खत्म होने के बाद 4,000 अतिरिक्त फॉर्म मंगवाने पड़े।

विज्ञापन
Bride Search Brings Thousands to Kerala Temple Long Queues Reach Highway
शादी के लिए तरस रहे हजारों लोग! - फोटो : AI

विस्तार

केरल के कोझिकोड से शादी के लिए जीवनसाथी तलाश रहे लोगों की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आज के समय में जहां शादी के लिए सही साथी ढूंढना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, वहीं केरल में आयोजित एक शिविर में हजारों लोग पहुंच गए। खास बात यह रही कि इस शिविर में आने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आयोजकों के सारे इंतजाम कम पड़ गए। यहां तक कि कुछ ही घंटों में शादी के पंजीकरण के लिए रखे गए फॉर्म भी खत्म हो गए। इसके बाद आयोजकों को आनन-फानन में अतिरिक्त फॉर्म छपवाने पड़े।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला केरल के कोझिकोड जिले के करंथुर स्थित हरहारा महादेव मंदिर का है। यहां अविवाहित लोगों के लिए एक दिवसीय निशुल्क विवाह पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया था। आयोजकों को उम्मीद थी कि इस शिविर में कुछ सौ लोग पहुंचेंगे, लेकिन यहां करीब सा हजार लोगों की भीड़ जुट गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन


चंद घंटों में खत्म हो गए 1500 फॉर्म
आयोजकों ने शिविर के लिए पहले से करीब 1500 फॉर्म छपवाए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इतने कम समय में इतने ज्यादा लोग पहुंच जाएंगे। देखते ही देखते सभी फॉर्म खत्म हो गए। इसके बाद पहले फॉर्म की फोटो कॉपी कराकर लोगों को दी गई। लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। आखिरकार प्रिंटिंग प्रेस से 4000 अतिरिक्त फॉर्म मंगवाने पड़े, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से बस स्टॉप तक पहुंच गई लाइन
शिविर में लोगों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजीकरण कराने वालों की लाइन मंदिर परिसर से निकलकर नेशनल हाईवे पर स्थित दो बस स्टॉप तक पहुंच गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से आयोजकों के लिए व्यवस्था संभालना भी मुश्किल हो गया। हर कोई जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने की कोशिश में था।


दुल्हन की तलाश में पहुंचे ज्यादातर पुरुष
इस शिविर की एक और खास बात यहां आने वाले लोगों का आंकड़ा रहा। पंजीकरण कराने पहुंचे लोगों में करीब 80 फीसदी पुरुष थे। इनमें 30 से 50 साल तक की उम्र के कई ऐसे लोग शामिल थे, जो लंबे समय से अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें मनचाहा साथी नहीं मिल पाया है। इस शिविर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना बताता है कि शादी के लिए सही जीवनसाथी ढूंढना आज भी कई लोगों के लिए आसान नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए यह तलाश और मुश्किल हो जाती है, जो उम्र बढ़ने के साथ भी शादी के लिए सही रिश्ता मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed