फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Up gorakhpur people after watching film hanuman ansh were offered laddus and Hanuman Chalisa viral video

हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Mon, 07 Sep 2026 01:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 07 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

वायरल वीडियो: यूपी के गोरखपुर से एक फिल्म थियेटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म देखकर निकले लोगों को हनुमान चालीसा और लड्डू दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Up gorakhpur people after watching film hanuman ansh were offered laddus and Hanuman Chalisa viral video
हनुमान अंश थियेटर वायरल वीडियो - फोटो : @nikhilkasaudhan05/shobhinawsatyaa

विस्तार

विज्ञापन

गोरखपुर थियेटर के बाहर दिखा अनोखा नजारा: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश इस वक्त पूरे देश में धूम मचा रही है। रिलीज के 30 दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। नीम करोली बाबा के जीवन और हनुमान भक्ति से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो वहीं फिल्म देखने के बाद कई लोग भावुक भी नजर आ रहे हैं। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फिल्म देखकर थियेटर से बाहर निकले दर्शकों के सामने एक ऐसा दृश्य आया, जिसने उनका दिल छू लिया। यह नजारा सामान्य तौर पर देखने को नहीं मिलता था, इसलिए लोगों ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में थियेटर के बाहर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। कई लोगों के हाथों में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतलें दिखाई दे रही हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक मॉल में थियेटर के बाहर राम भक्तों का अनोखा सेवा भाव देखने को मिला। फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों को भक्तों ने प्रसाद के रूप में लड्डू और हनुमान चालीसा भेंट की। इसके साथ ही लोगों को पानी की बोतलें भी दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि कई लोगों ने इसके बदले पैसे देने की कोशिश की, लेकिन भक्तों ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यह सेवा श्रद्धा और भक्ति के भाव से की जा रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को इस तरह प्रसाद और पानी बांटने का यह नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NIKHIL KASAUDHAN 🇮🇳 (@nikhilkasaudhan05)




वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
थियेटर के बाहर से वायरल हो रहे इस अनोखे नजारे के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 24 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जब थियेटर मंदिर बन जाए। दूसरे शख्स ने लिखा- ये बस एक फिल्म ही नहीं बल्कि एक सीख है,  इंसान को अच्छे कदम उठाने के लिए और समाज में फैले फूहड़ वाली फिल्मों के वायरस को खत्म करने के लिए है।

 

 

 

फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने जताया आभार
वहीं हनुमान अंश को मिल रहे प्यार को देखकर फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने भी इस वीडियो पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। नागर लिखती है कि, महाराज जी के सरल संदेश पर विश्वास करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे प्रेम करें, सबको भोजन कराएं और सबकी सेवा करें।

 



हनुमान भक्त नीम करौली बाबा
नीम करौली बाबा को हनुमान जी का परम भक्त माना जाता है। वह एक आध्यात्मिक गुरु भी थे, जिनके अनुयायी आज भी उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित कैंची धाम को उनका प्रमुख धाम माना जाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।



एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा


वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed