फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jaipur kulfi seller makes special kulfi for dogs as well as humans video goes viral on internet

वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स

Sat, 05 Sep 2026 01:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 05 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक कुल्फी बेचने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंसानों के लिए कुल्फी तैयार करने के साथ-साथ बेजुबान कुत्तों के लिए भी अलग से खास कुल्फी बनाता है। 

विज्ञापन
Jaipur kulfi seller makes special kulfi for dogs as well as humans video goes viral on internet
कुत्तों के लिए कुल्फी बनाता शख्स - फोटो : @vikram_brewer_mittal

विस्तार

कुत्तों के लिए खास कुल्फी बनाते शख्स का वायरल वीडियो: गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी देखकर हर किसी का मन इसे खाने के लिए ललचा जाता है। लेकिन क्या हो जब कोई कुल्फी वाला इंसानों के साथ-साथ बेजुबान कुत्तों के लिए भी खास कुल्फी तैयार करे? सोशल मीडिया पर जयपुर से एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इंसानों के लिए कुल्फी तैयार करने के साथ-साथ बेजुबान कुत्तों के लिए भी अलग से खास कुल्फी बनाता है। 

विज्ञापन



श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुल्फी के ठेले पर पहुंचकर दुकानदार से पूछता है कि क्या वह कुत्तों के लिए अलग से बिना चीनी वाली कुल्फी भी बनाते हैं। कुल्फी विक्रेता हां में जवाब देते हुए बताता है कि वह कुत्तों के लिए ऐसी खास कुल्फी तैयार करता है। उसके मुताबिक, कई लोग यह कुल्फी अपने पालतू कुत्तों के साथ-साथ गली में रहने वाले कुत्तों को खिलाने के लिए भी खरीदकर ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikram Mittal (@vikram_brewer_mittal)



कुत्तों के लिए बिना चीनी की खास कुल्फी

आम कुल्फी और अन्य मीठी चीजों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो कुत्तों के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दुकानदार ने कुत्तों के लिए अलग तरह की कुल्फी तैयार करने का तरीका अपनाया है। इस खास कुल्फी में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता, ताकि इसे बेजुबान जानवरों को खिलाया जा सके।

 

 

बेजुबान जानवरों के लिए किया जा रहा अनोखा प्रयास

वीडियो में आगे नजर आता है कि इसे रिकॉर्ड करने वाला शख्स अपने कुत्ते के लिए भी वहीं से खास कुल्फी खरीदता है और उसे खिलाता है। कुल्फी वाले की छोटी-सी दुकान और बेजुबान जानवरों के लिए किया जा रहा यह अनोखा प्रयास लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बुजुर्ग दुकानदार के जानवरों के प्रति प्यार और उनकी इस छोटी-सी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी ट्रेन, मां-बेटी की मजबूरी देख मैनेजर ने दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो


नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें


वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी बनाते शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- क्यूटी अंकल। दूसरे शख्स ने लिखा- इस छोटी सी दुकान से कई बेजुबान जानवरों को भी गर्मी में राहत मिल रही है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed