फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Up ballia dm helped differently abled student ragini by providing tricycle vido goes viral on internet

एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा

Thu, 03 Sep 2026 11:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 03 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की 7 वर्षीय रागिनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने जिलाधिकारी (डीएम) से ट्राईसाइकिल दिलाने की भावुक अपील की है। फिर जो हुआ, उसने हर किसी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Up ballia dm helped differently abled student ragini by providing tricycle vido goes viral on internet
दिव्यांग बच्ची की गुहार पर डीएम ने लिया संज्ञान - फोटो : @Benarasiyaa

विस्तार

उत्तर प्रदेश बलिया वायरल वीडियो: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की 7 वर्षीय रागिनी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक पैर से दिव्यांग रागिनी रोजाना करीब 400 मीटर का सफर एक पैर पर कूद-कूदकर तय कर प्राथमिक विद्यालय पहुंचती है। अब रागिनी ने जिलाधिकारी (डीएम) से भावुक अपील करते हुए अपने लिए ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि स्कूल आने-जाने का उसका सफर थोड़ा आसान हो सके।  

विज्ञापन



दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन

 

 

एक पैर के सहारे 400 मीटर का सफर

रागिनी के घर से स्कूल की दूरी महज 400 मीटर है, जो आम बच्चों के लिए शायद कुछ मिनटों का आसान पैदल सफर है। लेकिन रागिनी के लिए यही दूरी रोजाना की बड़ी चुनौती बन जाती है। एक पैर के सहारे कूदते हुए वह स्कूल तक पहुंचती है। रास्ते की थकान और शारीरिक परेशानी के बावजूद रागिनी का पढ़ाई के प्रति जज्बा कम नहीं हुआ है। उसकी आंखों में बेहतर भविष्य के सपने और पढ़ने की ललक साफ दिखाई देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 


ट्राईसाइकिल के लिए डीएम से भावुक गुहार

वायरल वीडियो में रागिनी जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए ट्राईसाइकिल दिलाने की भावुक अपील करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, “डीएम अंकल, मेरा एक पैर खराब हो चुका है। हमें साइकिल दिलवा दीजिए, हम रोज पढ़ने आएंगे।” रागिनी की मासूम अपील ने लोगों को भावुक कर दिया।



बेटी ने पैरेंट्स को दिया विदेश यात्रा का सरप्राइज, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल


बेटी की पहली कमाई बनी मां की खुशी, थिएटर ले जाकर दिया खास सरप्राइज, दिल छू लेगा वीडियो

 

डीएम बलिया ने पूरी की दिव्यांग बच्ची रागिनी की मांग
इस संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह अधिकारियों के साथ रागिनी के घर पहुंचे और उन्होंने उसे दो ट्राईसाइकिल, किताबें, खिलौना बैग, चॉकलेट प्रदान की और चिकित्सा सहायता सहित सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। यहां तक कि उन्होंने परिवार को आश्वासन भी दिया कि रागिनी की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी और सभी सरकारी योजनाएं दी जाएंगी। 

 



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
दिव्यांग बच्ची रागिनी के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देख यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतनी छोटी उम्र में इतना हौसला प्रेरणादायक है। वहीं कई यूजर्स ने रागिनी के साहस की जमकर तारीफ कर कहा-  इतनी छोटी उम्र में इतना हौसला प्रेरणादायक है।

वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed