फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man converts iphone 17 pro into iphone 18 pro a repair shop viral video

नया iPhone खरीदने के नहीं थे पैसे! शख्स ने 17 Pro को ही बना दिया 18 Pro, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Fri, 11 Sep 2026 12:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 11 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक रिपेयर शॉप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने iPhone 17 Pro को नए बरगंडी रंग के iPhone 18 Pro में बदलता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Man converts iphone 17 pro into iphone 18 pro a repair shop viral video
iPhone 17 Pro को iPhone 18 Pro में बदलता शख्स - फोटो : @iNikhilsaini

विस्तार

Apple ने 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च की है। नया iPhone अभी लोगों के हाथों तक ठीक से पहुंचा भी नहीं है कि भारतीय मोबाइल मार्केट में पुराने मॉडल को नए जैसा दिखाने का जुगाड़ सामने आ गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रिपेयर शॉप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कनवर्टर किट की मदद से iPhone 17 Pro को नए बरगंडी रंग के iPhone 18 Pro में बदलता नजर आ रहा है। शख्स ने उसे मॉडिफाई कर बिल्कुल नए iPhone 18 Pro जैसा लुक दे दिया है।

विज्ञापन



झांसी: रील बनाने के चक्कर में शख्स ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर दुकानदार सबसे पहले कस्टमर के iPhone 17 Pro को अच्छी तरह साफ करता है। इसके बाद फोन के पिछले हिस्से पर बरगंडी रंग का पैनल लगाया जाता है। साथ ही, फ्रेम के चारों ओर भी मैचिंग बॉर्डर फिट की जाती है। मॉडिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद फोन का पूरा लुक बदल जाता है। बाहर से देखने पर पुराना iPhone 17 Pro नए बरगंडी रंग वाले iPhone 18 Pro जैसा नजर आने लगता है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां देखें वीडियो-


कनवर्टर किट से 17 Pro बना 18 Pro जैसा

वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि, भारतीय मोबाइल मार्केट में iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए ‘18 सीरीज कनवर्टर किट’ भी उपलब्ध हो गई हैं। वीडियो में इसी किट की मदद से पुराने iPhone को नए मॉडल जैसा लुक देने का दावा किया गया है। वहीं, वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि- अगर iPhone 18 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव सिर्फ रंग का ही है, तो नए मॉडल के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है हालांकि, यह दावा वीडियो में किए गए मॉडिफिकेशन तक ही सीमित है। 

 

 

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस
18 सीरीज कनवर्टर किट की मदद से iPhone 17 Pro को नए बरगंडी रंग के iPhone 18 Pro में बदलते जुगाड़ के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जो लोग नई तकनीक से ज्यादा नया फोन 'शो-ऑफ' करने में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए यह तरीका एकदम सही है। दूसरे शख्स ने लिखा- कुल मिलाकर, जिन लोगों को एप्पल स्टोर पर लाखों रुपये खर्च किए बिना सिर्फ अपने फोन का लुक लेटेस्ट मॉडल जैसा दिखाना है, उनके लिए यह 'कनवर्टर किट' किसी लॉटरी से कम नहीं है।



एक दिन के लिए टीचर बनने को लेकर बच्चों ने कही मन की बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed