फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   russian woman india experience viral video

Viral: भारत घूमने आई रशियन लड़की का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या कहा कि बार-बार देख रहे हैं लोग

Sun, 17 May 2026 12:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 17 May 2026 12:23 PM IST
सार

Viral Video: भारत घूमने आई रूस की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि उनसे भारत के बारे में जो बताया गया था, सच्चाई उससे बिल्कुल विपरित निकली। 

विज्ञापन
russian woman india experience viral video
भारत घूमने आई रशियन लड़की का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या कहा कि बार-बार देख रहे हैं लोग - फोटो : Instagram/@_discovering_india

विस्तार

Viral: भारत की खूबसूरती और संस्कृति किसी को भी दीवना बना देती है। ऐसे ही कुछ भारत घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ हुआ है। सोशल मीडिया पर उन्होंने भारत में मिले प्यार और अपने घूमने के अनुभव को साझा किया है। महिला रूस की रहने वाली हैं, जिनका नाम अन्ना है। 

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है और अपने भारत यात्रा का अनुभन साझा किया है। अन्ना ने बताया कि भारत आने से पहले लोगों ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी थी, लेकिन यहां आने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। 
विज्ञापन


उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि भारत में उन्हें मिले लोगों ने कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। वीडियो में अन्ना ने भारत की यात्रा के कई खूबसूरत पल शेयर किए हैं। कहीं वो स्थानीय लोगों के बातें कर रही थीं, तो कहीं बच्चों के साथ खेल रही थीं। वीडियो में उनको भारतीय खाने का स्वाद लेते भी देखा जा सकता है। गलियों में घूमतीं और आम लोगों के साथ छोटे-छोटे पलों को जीती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की चेतावनी: कहीं पड़ेगा सूखा, तो कहीं चलेगी लू, जानिए भारत पर क्या होगा अल नीनो का असर?


अन्ना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि भारत की यात्रा पर आने से पहले लोगों ने उनसे कहा था कि वहां के लोगों से सावधान रहना, लेकिन यहां आने पर मुझे दुनिया के सबसे दयालु, जिज्ञासु और गर्मजोशी से भरे लोग मिले। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की। उन्होंने संस्कृति से परिचित कराया और घर जैसा अहसास दिलाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Anna (@_discovering_india_)




Hajmola Candy: यूक्रेनी लड़की ने पहली बार खाया हाजमोला, रिएक्शन का वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

अन्ना ने बताया कई बार उन लोगों ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। कुछ लोगों ने उनके साथ खाना भी शेयर किया। कई लोगों ने उन्हें परिवार जैसा प्यार दिया। उनका कहना है कि सभी लोग अनजान थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed