Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chinese Zoo Gives Up On Diet Plans For Overweight Leopard

वायरल हो रहा चीन का ये गोल-मोटल तेंदुआ, डाइट जानकर चौंक जाएंगे आप, जंगली शिकारी इंटरनेट पर बना चर्चा का विषय

Sat, 28 Nov 2026 12:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

चीन के एक चिंड़ियाघर में रहने वला तेंदुआ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस तेंदुआ के वायरल होने होने की वजह से उसका भारी-भरकम शरीर है। 

विज्ञापन
Chinese Zoo Gives Up On Diet Plans For Overweight Leopard
वायरल हो रहा चीन का ये गोल-मोटल तेंदुआ, डाइट जानकर चौंक जाएंगे आप - फोटो : एक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के एक चिड़ियाघर में रहने वाला मोटा तेंदुआ इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी गोल-मटोल शरीर के लिए मशहूर इस तेंदुए को पहले वजन कम करने के लिए खास डाइट दी जा रही थी, लेकिन अब चिड़ियाघर प्रशासन ने उसका डाइट प्लान बदल दिया है। इसकी वजह है उसकी बढ़ती उम्र। 19 साल के हो चुके इस तेंदुए के लिए अब वजन घटाने से ज्यादा जरूरी उसकी सेहत और आराम का ध्यान रखना है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस तेंदुए का नाम पैन बाओबाओ है। वह दक्षिण-पश्चिमी चीन के पानझिहुआ चिड़ियाघर में रहता है। अपने भारी-भरकम शरीर की वजह से वह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़ियाघर पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन


जूटोपिया के किरदार से होती है तुलना

पैन बाओबाओ की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह उसका गोल-मटोल शरीर है। सोशल मीडिया पर लोग उसकी तुलना डिज्नी की फिल्म जूटोपिया के मोटे चीते ऑफिसर क्लॉहॉजर से कर रहे हैं। फिल्म में क्लॉहॉजर अपने भारी शरीर और खाने के शौक के लिए जाना जाता है। धीरे-धीरे पैन बाओबाओ सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी की चर्चा का भी हिस्सा बन गया है। लोग उसकी तस्वीरें पसंद कर रहे हैं और उसके मोटापे को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत की खबर सुन घर जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा बेटा, फ्लाइट की देरी ने तोड़ा दिल, गुस्साए यात्री

2024 में शुरू किया गया था वजन घटाने का अभियान

तेंदुए का वजन लगातार बढ़ने की वजह से चिड़ियाघर प्रशासन चिंतित था। इसी वजह से साल 2024 में उसे विशेष डाइट पर रखा गया था। उसके भोजन की मात्रा और खानपान पर निगरानी रखी जाने लगी, ताकि उसका वजन नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद प्रशासन ने वजन घटाने का कार्यक्रम बंद कर दिया। इसके साथ ही पैन बाओबाओ को घूमने-फिरने और शारीरिक गतिविधियां करने के लिए पहले से बड़ा बाड़ा भी उपलब्ध कराया गया।



19 साल की उम्र में वजन घटाना क्यों किया गया बंद?

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चिड़ियाघर के प्रवक्ता झांग सोंगवेन ने बताया कि पैन बाओबाओ अब 19 साल का हो चुका है। इस उम्र में उसका वजन कम कराने की कोशिश करना उचित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उसके खाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उम्र बढ़ने के साथ जानवरों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। उनकी त्वचा ढीली पड़ सकती है और शरीर का आकार भी बदल सकता है। ऐसे में इस उम्र में वजन घटाने के बजाय उसकी अच्छी सेहत बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

बाबुल का ये घर...,गाने पर बेटी ने किया ऐसा डांस, देख पिता की आंखों में आ गए आंसू, सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए


रोजाना 450 ग्राम से ज्यादा मीट खाता है तेंदुआ

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, अब पैन बाओबाओ को पर्याप्त पोषण देने पर ध्यान दिया जा रहा है। उसके रोजाना के भोजन में एक पाउंड यानी करीब 450 ग्राम से ज्यादा मीट शामिल होता है। इसके अलावा उसे चिकन भी दिया जाता है, ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें।

हालांकि, चिड़ियाघर आने वाले कुछ पर्यटकों का कहना है कि उसकी कमर पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ी दिखाई देने लगी है। इसके बावजूद अधिकारियों का दावा है कि उसके वजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हाल ही में पशु चिकित्सक ने भी उसकी जांच की थी और उसे स्वस्थ बताया था। प्रवक्ता के मुताबिक, अगर पैन बाओबाओ का वजन स्थिर रहता है और वह खुश व सक्रिय नजर आता है, तो यही उसके लिए सबसे अच्छी स्थिति है।

वीडियो: वायरल बहू ने पल्लू संभालते हुए किया ऐसा डांस, लोग बोले- गोपी बहू तो नोरा निकली

जानवरों को जानबूझकर मोटा करने के लगे थे आरोप

पैन बाओबाओ की लोकप्रियता के बीच चिड़ियाघर प्रशासन को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि चिड़ियाघर जानवरों को जानबूझकर मोटा कर रहा है, ताकि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो सकें। आलोचकों ने इसकी तुलना थाईलैंड के मशहूर हिप्पो मू डेंग की लोकप्रियता से भी की थी। फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि उसकी प्राथमिकता पैन बाओबाओ को दुबला-पतला बनाना नहीं, बल्कि उसे स्वस्थ और खुश रखना है। उम्र के इस पड़ाव पर उसके लिए सख्त डाइट और वजन घटाने से ज्यादा जरूरी आराम, पर्याप्त पोषण और बेहतर देखभाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed