फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ukrainian girl tastes Hajmola candy for the first time reaction video goes viral

Hajmola Candy: यूक्रेनी लड़की ने पहली बार खाया हाजमोला, रिएक्शन का वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Sat, 16 May 2026 02:24 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 16 May 2026 02:24 PM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक यूक्रेनी लड़की को पहली बार हाजमोला ट्राई करते हुए दिखाया गया है। ऐसे में लड़की ने जो रिएक्शन दिए वह देखने लाया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Ukrainian girl tastes Hajmola candy for the first time reaction video goes viral
यूक्रेनी लड़की को पहली बार खाया हाजमोला - फोटो : instagram/veggmomo

विस्तार

Ukrainian Girl Tastes Hajmola Candy: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो बिना किसी कोशिश के ही लोगों को हंसा देते हैं। खासकर जब कोई पहली बार किसी अनोखी चीज का स्वाद चखता है, तो उसके रिएक्शन देखने लायक होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़की भारत के ‘हाजमोला’ का स्वाद चखती नजर आ रही है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूक्रेनी लड़की को पहली बार हाजमोला ट्राई करते हुए दिखाया गया है। मजेदार बात यह है कि एक भारतीय युवक उसे हाजमोला को “कैंडी” बताकर देता है। ऐसे में लड़की उसे एक मीठी कैंडी समझ लेती है और पैकेट से एक नहीं, बल्कि तीन गोलियां निकालकर खा लेती है। इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है।
विज्ञापन


देखें वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VEGG MOMO (@veggmomo)




यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला शुरुआत में पैकेट खोलने में थोड़ी झिझकती है, लेकिन फिर किसी तरह उसे खोलकर हाजमोला चख लेती है। जैसे ही खट्टा-चटपटा स्वाद उसके मुंह में जाता है, उसके चेहरे के भाव अचानक बदल जाते हैं। वह अजीब सा मुंह बनाती है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई, उसे गलत चीज़ मिठाई बताकर दे दी।” तो किसी ने कहा, “ये कैंडी नहीं, पाचन की दवा है।” एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए लिखा कि हाजमोला खाने के बाद सिर्फ एक गोली ही लेनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि इस तरह तो हाजमोला का इंटरनेशनल प्रमोशन हो रहा है। यह वीडियो लोगों को न सिर्फ हंसा रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि अलग-अलग संस्कृतियों के स्वाद कितने अलग हो सकते हैं।


Stupid Bird: जूते जैसी चोंच वाला ये खतरनाक शिकारी क्यों कहलाता है मूर्ख? जानें वजह
Worlds Oldest Dog: दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते का निधन, दिल छू जाएगी ‘लाजारे’ की कहानी
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज

Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास
Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल
Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed