Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Weddings Are Getting Expensive Guests Spend Rs 5000 Just to Attend

वायरल: भारतीय शादियों में शामिल होना पड़ा महंगा, कपड़े से लेकर गिफ्ट तक का खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 28 Nov 2026 02:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

Viral Post: सोशल मीडिया पर अनूप की पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने बताया कि 2026 में एक भारतीय शादी में शामिल होने के लिए कपड़े, ट्रैवल, गिफ्ट और दूसरे छोटे खर्च मिलाकर करीब 5000 रुपये खर्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Weddings Are Getting Expensive Guests Spend Rs 5000 Just to Attend
शादी में शामिल हों या बजट बनाएं? - फोटो : AI

विस्तार

भारत में सर्दियों का मौसम आते ही शादी-ब्याह की रौनक बढ़ जाती है। कहीं ढोल-नगाड़े बजते हैं तो कहीं शानदार सजावट और लजीज पकवानों के बीच कई दिनों तक जश्न चलता है। भारतीय शादियों में परिवार और रिश्तेदारों के साथ दोस्तों का भी खास जमावड़ा लगता है। आमतौर पर शादी में शामिल होने का मतलब होता है अपनों के साथ खुशियां बांटना, अच्छा खाना खाना और कुछ यादगार पल बिताना। लेकिन अब शादी में जाने की खुशी के साथ खर्चों की चिंता भी जुड़ने लगी है। कपड़ों से लेकर आने-जाने और गिफ्ट तक पर होने वाला खर्च मेहमानों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब चर्चा में है।

विज्ञापन


शादी में जाने से पहले ही 5 हजार रुपये का खर्च
अनूप नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने बताया कि साल 2026 में एक भारतीय शादी में शामिल होने के लिए आम मेहमान को कितना खर्च करना पड़ सकता है। उन्होंने छोटे-छोटे खर्चों का हिसाब लगाते हुए बताया कि शादी के लिए कपड़े खरीदने या तैयार करने पर करीब 2000 रुपये खर्च होते हैं। आने-जाने का किराया लगभग 1500 रुपये बैठता है, जबकि शादी में गिफ्ट देने के लिए 1000 रुपये अलग रखने पड़ते हैं। इसके अलावा रास्ते में चाय-पानी और दूसरी छोटी-मोटी चीजों पर करीब 500 रुपये खर्च हो जाते हैं। इस तरह शादी में शामिल होने के लिए कुल खर्च 5000 रुपये तक पहुंच जाता है। खास बात यह है कि इसमें दूसरे संभावित खर्च शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


शादी में फोटो खिंचवाना भी किसी टास्क से कम नहीं
अनूप ने सिर्फ पैसों का हिसाब नहीं बताया, बल्कि शादी में मेहमानों को होने वाली परेशानियों पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि दूल्हा-दुल्हन के साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए करीब 40 मिनट तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इसके बाद फोन देखते हुए जल्दी-जल्दी खाना खाना पड़ता है, क्योंकि अगले दिन सुबह फिर किसी दूसरे फंक्शन में शामिल होना होता है। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने लिखा कि अब लोग शादियों में शामिल नहीं होते, बल्कि शादी के खर्चों को मैनेज करते हैं। उनकी यह बात सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स बोले- शादी नहीं, फाइनेंशियल प्रोजेक्ट बन गया
अनूप की पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स में अपनी राय रखनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने माना कि आजकल शादी में शामिल होना पहले जितना आसान और सस्ता नहीं रह गया है। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय शादियां अब प्यार और रिश्तों का जश्न मनाने के बजाय बजट, महंगे कपड़ों और दिखावे को संभालने का जरिया बनती जा रही हैं। वहीं, एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादियां अब पहले जैसी नहीं रहीं। एक दूसरे यूजर ने इसे फ्री खाने के साथ एक फाइनेंशियल प्रोजेक्ट तक बता दिया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ वक्त बिताने की खुशी अब शेड्यूल और बजट के बीच कहीं खोती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed