Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral up sultanpur calf born with four eyes two mouths rare polycephaly condition viral video

सुल्तानपुर में अनोखी बछिया का हुआ जन्म, चार आंखें और दो मुंह देखकर हैरान हैं लोग

Sat, 28 Nov 2026 02:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक अनोखी बछिया ने लिया है, जिसकी शारीरिक बनावट सामान्य पशुओं से बिल्कुल अलग है। बछिया के चार आंखें, दो मुंह और दो कान हैं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
viral up sultanpur calf born with four eyes two mouths rare polycephaly condition viral video
सुल्तानपुर में अनोखी बछिया का हुआ जन्म - फोटो : एक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक अनोखी बछिया का जन्म हुआ है। इस बछिया की शारीरिक बनावट सामान्य पशुओं से बिल्कुल अलग है। उसकी चार आंखें, दो मुंह और दो कान हैं। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में हलचल मच गई। दूर-दराज के इलाकों से लोग इस अनोखी बछिया को देखने पहुंचने लगे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मलिकपुर अहिरौली गांव में हुआ अनोखी बछिया का जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सुल्तानपुर जिले के भदैंया ब्लॉक स्थित मलिकपुर अहिरौली गांव का है। यहां पशुपालक राजेंद्र प्रसाद यादव के घर 23 नवंबर की सुबह एक गाय ने बछिया को जन्म दिया। जन्म के बाद जब परिवार ने नवजात को देखा, तो उसकी असामान्य शारीरिक बनावट देखकर सभी हैरान रह गए। बछिया के दो मुंह, चार आंखें और दो कान हैं। देखते ही देखते उसके जन्म की खबर आसपास के गांवों तक पहुंच गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए राजेंद्र प्रसाद यादव के घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


मां स्वस्थ, लेकिन बछिया को खड़े होने में परेशानी

परिवार के मुताबिक, बछिया की मां पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य रूप से चारा-पानी खा रही है। नवजात बछिया भी मां का दूध पी रही है। हालांकि, उसके सिर का आकार और वजन सामान्य से ज्यादा होने के कारण उसे सिर उठाने और अपने पैरों पर खड़े होने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार उसकी विशेष देखभाल कर रहा है। बछिया को आराम देने और चोट से बचाने के लिए पुआल व कपड़ों का सहारा दिया जा रहा है। परिजनों को उम्मीद है कि उचित देखभाल और पशु चिकित्सकों की मदद से उसकी स्थिति में सुधार हो सकता है।

वायरल: भारतीय शादियों में शामिल होना पड़ा महंगा, कपड़े से लेकर गिफ्ट तक का खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्यों पैदा होते हैं ऐसे असामान्य जीव?

पशु चिकित्सा विज्ञान में इस तरह की दुर्लभ शारीरिक स्थिति को पॉलीसेफली जैसी विकासात्मक असामान्यता से जोड़ा जा सकता है। भ्रूण के शुरुआती विकास के दौरान विभाजन की प्रक्रिया सामान्य रूप से पूरी नहीं होने पर शरीर में सिर या चेहरे से जुड़े अतिरिक्त अंग विकसित हो सकते हैं।

हालांकि, इस बछिया की असामान्य बनावट के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी पुष्टि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकती है। ऐसे मामलों में पशु के जीवित रहने और स्वस्थ रहने की संभावना उसकी सांस लेने, दूध पीने, भोजन पचाने और तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है।



रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क ने की ऐसी हरकत, यात्री ने वीडियो शेयर कर खोल दी पोल, वीडियो हुआ वायरल

परिवार ने पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से मांगी मदद

वायरल वीडियो में बछिया के मालिक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से संपर्क किया गया है। फिलहाल बछिया को अपने पैरों पर खड़ा कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में परिवार चाहता है कि पशु चिकित्सा विशेषज्ञ और गौ-सेवा से जुड़े लोग आगे आकर उसकी जांच करें। परिवार को उम्मीद है कि विशेषज्ञों की सलाह से बछिया को बेहतर उपचार और जरूरी देखभाल मिल सकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बछिया का वीडियो

इस अनोखी बछिया का वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलह प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसकी असामान्य बनावट को देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कई लोग इसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed