{"_id":"5e0dbeab8ebc3e88195bb964","slug":"mysterious-cave-krem-puri-in-meghalaya-is-the-worlds-longest-sandstone-cave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की वो 'रहस्यमय' गुफा, जहां है एक भूलभुलैया, अंदर घुसे तो बाहर निकलना हो जाएगा मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत की वो 'रहस्यमय' गुफा, जहां है एक भूलभुलैया, अंदर घुसे तो बाहर निकलना हो जाएगा मुश्किल
भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। एक ऐसी ही जगह मेघालय में भी है। दरअसल, साल 2016 में यहां वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमय गुफा खोज निकाली थी, जिसे बलुआ पत्थरों की दुनिया की सबसे लंबी गुफा कहा जाता है। भयावह दिखने वाली इस गुफा में बेतरतीब प्रवेश द्वार हैं, जो किसी भूलभुलैया से कम नहीं हैं। गुफा के अंदर अगर एक बार घुस गए तो फिर आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय
- फोटो : Social media
इस गुफा का नाम है क्रेम पुरी। 24.5 किलोमीटर लंबी यह गुफा इस धरती पर सर्वाधिक बारिश के लिए मशहूर मासिनराम की हरी-भरी वादियों में 13 वर्ग किलोमीटर में फैली है। इस गुफा की खोज करीब 30 वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया था, जिसमें भूविज्ञानी, जलविज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरात्तवविद शामिल थे।
3 of 5
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय
- फोटो : Social media
बीबीसी के मुताबिक, इस गुफा के अंदर आपस में जुड़े सैकड़ों छोटे लंबे गलियारों का पेचीदा चक्रव्यूह है। इसकी आकृति बिल्कुल अलग है, जो इसे वास्तव में एक भूलभुलैया बनाती है। यहां प्रचुर मात्रा में जीव, मेंढक, मछली, विशाल हंटर मकड़ियां और चमगादड़ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय
- फोटो : Social media
वैज्ञानिकों को इस गुफा से शार्क के दांत और समुद्री डायनासोर की कुछ हड्डियां भी मिली थीं, जो करीब छह करोड़ साल पहले समुद्र में पाए जाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय
- फोटो : Social media
इस गुफा में तापमान हमेशा 16-17 डिग्री के बीच बना रहता है, चाहे बाहर का तापमान कुछ भी हो। यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, क्योंकि छोटी दरारों और दो प्रवेशद्वारों से होकर हमेशा अंदर हवा आती रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।