Video: ऊपर से दौड़ती रही ट्रेन, बच्चों को मां छाती से लगाए रखी, मासूमों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर दो महिलाओं अपने बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाती है और फिर जो कुछ हुआ वो बेहद हैरान करने वाला है।
विस्तार
Viral: दुनिया में मां को सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है। मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। वह बड़े-बड़े खतरे से भिड़ जाती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का है, जिसे देखकर लोगों की सांसें रुक गई हैं। वीडियो में दिख रहा है एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दो छोटे बच्चों को लेकर तीन महिलाएं रेलवे लाइन पार कर रही है। इसी दौरान सबकुछ ठीक था, लेकिन तभी अचानक वहां पर तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है। ट्रेन को आता देख महिलाओं के होश उड़ गए और घबरा गईं। महिलाओं को समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करें? उन्होंने तुंरत बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक के बीच नीचे झुक जाती हैं। उनके ऊपर से ट्रेन गुजरती रहती है। यह देखकर वहां आसपास मौजूद लोग डरकर चीखने लगते हैं।
कुछ समय तक लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। लोगों को लगता है कि सभी के बड़ा हादसा हो गया, लेकिन ट्रेन के गुजरने के बाद महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बाहर आते हैं। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों के लिए जान की बाजी लगाने वाली मां को लोग सलाम कर रहे हैं।
दुनियां की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है..❣️🙏
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) May 16, 2026
शाहपुर पटोरी स्टेशन पर एक मां के लिए अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए ट्रेन की पटरी पर कूद गई,
और बच्ची को सीने से लगाकर तब तक पटरी पर लेटी रही, जब तक पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर नहीं गई,
मां की ममता और उसकी… pic.twitter.com/ubIXnBzgyz
वैज्ञानिकों की चेतावनी: कहीं पड़ेगा सूखा, तो कहीं चलेगी लू, जानिए भारत पर क्या होगा अल नीनो का असर?
Hajmola Candy: यूक्रेनी लड़की ने पहली बार खाया हाजमोला, रिएक्शन का वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बच्चों को सीने से लगाकर रखती है और सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करती है। इस दौरान मां को चोट आती है, लेकिन वो अपने बच्चों को कुछ नहीं होने देती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मां को असली योद्धा बताया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है।