दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में फोन चिपकाकर रील बनाने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जैसे ही मेट्रो चलती है, फोन भी ट्रेन के साथ आगे बढ़ता दिखाई देता है। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बनाते शख्स का वायरल वीडियो: दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं बल्कि वायरल वीडियो का नया ठिकाना भी बन गई है। पिछले कुछ दिनों में मेट्रो से जुड़ा एक नया ट्रेंड भी देखने को मिला है, जिसमें लोग ट्रेन के बाहरी हिस्से पर फोन चिपकाकर रील रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे हैं। मेट्रो के चलने के साथ ही फोन भी ट्रेन के साथ स्टेशन से बाहर निकल जाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर खड़ी ट्रेन के बाहरी हिस्से पर अपना फोन चिपकाता है। वहीं, उसका साथी दूसरे फोन से पूरी वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आता है। इसके बाद शख्स ‘दिलवाले 2’ के चर्चित गाने ‘मनमा इमोशन जागे रे’ की धुन पर स्टाइलिश अंदाज में रील बनाने के लिए डांस स्टेप्स करने लगता है। इसी दौरान अचानक मेट्रो चल पड़ती है।
बेटी की पहली कमाई बनी मां की खुशी, थिएटर ले जाकर दिया खास सरप्राइज, दिल छू लेगा वीडियो
वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष
गाने में जैसे ही ‘तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा, बड़ी तेज भागे रे’ वाली लाइन आती है, उसी वक्त मेट्रो भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई देती है। गाने के बोल और वीडियो का यह संयोग लोगों को काफी मजेदार लग रहा है और यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसे अबतक 11 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
बता दें कि, मेट्रो के बाहरी हिस्से पर चिपकाया गया फोन ट्रेन के स्टेशन से बाहर निकलने के साथ-साथ रास्ते में आने वाले अलग-अलग इलाकों के नजारे भी रिकॉर्ड करता रहा। यही वजह है कि वीडियो काफी नेचुरल और दिलचस्प नजर आता है। जाहिर है, शख्स को उनका फोन वापस मिल गया होगा, तभी वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर सके। हालांकि, फोन उन्हें किस तरह और कहां से वापस मिला, इसकी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली मेट्रो में रील बनाते शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 11 करोड़ से 70 लाख से अधिक व्यूज और 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- लड़के का कॉन्फिडेंस वाकई अपने पीक पर था। दूसरे शख्स ने लिखा- आखिर फोन वापस कैसे मिला?